केसरिया महापंचायत में भागीदारी निभाने का आह्वान

केसरिया महापंचायत में भागीदारी निभाने का आह्वान


करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आए चूरू
चूरू। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने 2 अप्रैल को जयपुर में होनेवाली केसरिया महापंचायत में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया है।
आसेरी गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने कहा कि केसरिया महापंचायत में विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इएसडब्लू आरक्षण पर चर्चा करते हुए कहा कि सामान्य वर्ग के युवा रोजगार की दृष्टि से पिछड़े हैं इसलिए इनके लिए 14 प्रतिशत आरक्षण होना चाहिए। पंचायत और निकाय संस्थाओं के चुनाव भी आरक्षण मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि वे महापंचायत के लिए पीले चावल देने चूरू आए है। समाज बंधुओ से अपेक्षा है कि वे बड़ी संख्या में जयपुर पहुंचे।
इस मौके पर समाज के वरिष्ठ समाजसेवी सज्जनसिंह मठोडी, भंवरसिंह कड़वासर , हरी सिंह , दिनेश लाटा, अधिवक्ता संजय भाटी, संपत सिंह रायपुरिया , भरतसिंह ख्याली , लखुसिंह दादु, बंटी सिंह, जितेंद्र सिंह जोड़ी , राजवीर सिंह , छत्रपाल सिंह ,आजाद सिंह , केसर सिंह सांखला , दलीप सिंह ख्याली , हरेंद्र सिंह, अजय सिंह, ऋषि राठौड़, नथु सिंह हडियाल ,राजवीर सिंह भेरूसर, बृजमोहन सिंह व जितेंद्र सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसी क्रम में सैंकड़ों लोगों ने केसरिया महापंचायत जयपुर में आने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष प्रदीपसिंह ढाढर ने आभार व्यक्त किया।