भाजपा कार्यकर्ताओ ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का जगह-जगह किया भव्य स्वागत

भाजपा कार्यकर्ताओ ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का जगह-जगह किया भव्य स्वागत

चौमू निस।भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र चौमूं के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा के भाजपा युवा नेता शंकर गोरा के नेतृत्व में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का स्वागत चंदवाजी बस स्टैंड पर किया गया। विधायक रामलाल शर्मा और जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा युवा नेता शंकर गोरा ने प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को साफ़ा पहनाकर स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्यकर्ताओं को आने वाले 2023 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया। इससे पूर्व चौमूं विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल चौमूं, गोविंदगढ़, कालाडेरा के कार्यकर्ता कागलिया वाले हनुमान मंदिर मोरीजा रोड चौमूँ और भाजपा बासा मंडल के कार्यकर्ता जाटावाली बस स्टैंड पर एकत्रित होकर चंदवाजी पहुँचे। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात सभी कार्यकर्ता चंदवाजी से भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
      इस मौक़े पर जयपुर जिला देहात उतर जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, गोविन्दगढ़ पंचायत समिति प्रधान रामस्वरूप यादव, नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष आशीष दूसाद,  भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, बाँसा मंडल अध्यक्ष श्रीराम शर्मा , कालाडेरा मंडल अध्यक्ष बनवारी शर्मा, गोविन्दगढ़ मंडल अध्यक्ष साधुराम गुर्जर, बन्नालाल जाटावाली, अर्जुन यादव, महामंत्री जितेंद्र सिंह, बंशीधर मण्डल, प्रकाश हाटवाल, फूलचंद यादव, नानूराम पिपलोदा, महेश योगी, सरदार मल जाट, पंचायत समिति सदस्य महेश यादव, लालचंद यादव, शंकर लाल जाट, कैलाश चांदोलिया, लक्ष्मण चोपड़ा, पप्पू सैनी, घासीराम शर्मा, किशोर मीणा, किशोर शर्मा, बाबूलाल गुर्जर सरपंच, बाबूलाल पटेल, नानछी लाल  शर्मा, किशन लाल सैनी, मुरारी लाल शर्मा, मुकेश बोहरा, रामस्वरूप मीणा, रामू पंचोली, पार्षद संदीप शर्मा, मातादीन अग्रवाल, राहुल शर्मा, राहुल दुनदा, महेश सेरावत, गुलाब लाम्बा, धर्मेंद्र बंजारा, संदीप कुमावत, आलोक जांगीड, गिरधारी यादव, योगेश यादव, मोहन बराला, रामेश्वर बिरानिया, घनश्याम कुमावत, सुरेश सेनी, तेजपाल मीना, शंकर रेगर, गणपत यादव, संदीप भात्र, मोहन जलूथरिया, बाबूलाल जड़वाल, शिव शर्मा, धर्मेंद्र यादव, कालूराम, मुकेश पंचोली, नन्दलाल कुमावत सहित कई कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।