राष्ट्र को सशक्त बनाने की दिशा में ले जाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आव्हान - चन्द्रशेखर

राष्ट्र को सशक्त बनाने की दिशा में ले जाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आव्हान - चन्द्रशेखर

अलवर। भारतीय जनता पार्टी अलवर (दक्षिण) की जिला कार्यसमिति की बैठक रविवार को जिला कार्यालय 1, अम्बेडकर नगर, अलवर पर जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता की अध्यक्षता में तथा प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर के आतिथ्य में सम्पन्न हुई।  
कार्यक्रम की शुरूआत में सभी वरिष्ठ नेतागणों ने भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन किया। तत्पश्चात वन्दे मातरम गीत के सामूहिक गान से बैठक की शुरूआत हुई।
जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने सबसे पहले अपना स्वागत भाषण दिया जिसमें सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए शीर्ष नेतृत्व द्वारा उनके दायित्व देने का आभार भी प्रकट किया साथ ही मोदी की दौसा में आयोजित होने वाली रैली सहित आगामी कार्यक्रमों कार्ययोजना भी रखी।
प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे लिये गर्व का विषय है कि हम सुरक्षा परिषद के अस्थाई सदस्य हो गये है। संघाई देशों की अध्यक्षता हम करते है। जी-20 देशों की अध्यक्षता मोदी कर रहे है। संगठन महामंत्री ने कार्यसमिति के महत्त्व पर प्रकाश डाला। हमारी कार्य प्रणाली बदल रही है इसलिये हमारी आत्मा वही रहे लेकिन नई बाते हमको जोड़नी होगी। हमारा लक्ष्य है कि जहां हमारी पार्टी नहीं पहुॅची है वहां पार्टी पहुॅचे जहां पार्टी पहुॅच चुकी हो वहा व्यवस्थित हो और जहां व्यवस्थित हो वहां अजेय बने। सशक्त मंडल, सक्रिय बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुख की नियुक्ति पर भी चर्चा की। आगे आने वाले समय में एक तरफ मोदी दूसरी तरफ बाकी सब होंगे। हम अगले 300 दिन संकल्पों के साथ काम करेंगे। बूथ को अजेय बनाने में समाज के सभी वर्गों को जोडने में, नव मतदाताओं को जोडने में उत्साह से काम करेंगे। आने वाले समय में भारत को कुपोषण, गंदगी मुक्त, गरीब कल्याण एवं सुरक्षित भारत की दिशा में काम करेंगे। इसी के साथ चन्द्रशेखर ने मोदी की विभिन्न महत्त्वाकांक्षी योजनाओं का भी उल्लेख किया।  
जिला मंत्री दीपक पंडित ने बताया कि वरिष्ठ नेता ज्ञानदेव आहुजा ने राजनैतिक प्रस्ताव सदन के समक्ष रखा जिसमें अलवर जिले एवं प्रदेश मंें कांग्रेस के काले कारनामे जनता पर बढ़ते अत्याचार, बेरोजगारों, किसानों, बिजली, जल संकट, गौवंश, धार्मिक स्थल, संविधान का अपमान, पेपर लीक प्रकरण तथा जनता के आक्रोश से जुडे़ विभिन्न विषयों का उल्लेख किया। इस राजनैतिक प्रस्ताव के समर्थन में शहर विधायक संजय शर्मा, पूर्व मंत्री हेमसिंह भडाना, रामकिशन मेघवाल ने अपना वक्तव्य दिया एवं कई अन्य आवश्यक सुझाव भी रखे।
महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल ने जी-20 विषय पर तथा जिला संगठन प्रभारी विष्णु चेतानी ने मोदी के दिल्ली, मुम्बई ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस हाईवे के लोकापर्ण एवं दौसा में प्रस्तावित सभा में जाने की योजना, नव मतदाता कार्य योजना, पन्ना प्रमुख योजना क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक निर्देश दिये।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर 2023 एवं 2024 के चुनावों के लिये तैयार होने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार से आक्रोशित त्रस्त जनता बदलाव के लिये तैयार है हमें बस जनता की भावना को आगे बढ़ाना है।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय नरूका ने भी अपने सम्बोधन में कहा कि जिस प्रकार किसान की फसल खराब होने पर मुआवजा दिया जाता है उसी प्रकार पेपर लीक होने पर भी अभ्यार्थियों को मुआवजा मिलना चाहिये।
बूथ प्रबन्धन की रामावतार चौघरी, समर्पण निधि की प्रमोद विजय, नव मतदाता अभियान की पं. जले सिंह, तरूण जैन, मन की बात की दीपक पंडित, भवन निर्माण की राकेश सेठी, डाटा प्रबन्ध की ओमवीर चौधरी ने जानकारी सदन के समक्ष विस्तार से रखी।
इस कार्यसमिति में अशोक प्रतापगडिया, जयराम जाटव, सोहनलाल सुलानिया, मंगलराम कोली, बृजेश शर्मा, घनश्याम गुर्जर, सुखवन्त सिंह, हामीद मेवाती, बाबूलाल मैनेजर, विजय मीणा, विशाल पार्थ, सत्यनारायण जैमन, जोगेन्द्र गुप्ता, प्रेमचन्द धामाणी, प्रमोद विजय, राजकुमार पंडा, देशराज वर्मा, लक्ष्मी जाटव, राजेन्द्र कसाना, पवन जैन, शिवलाल मीणा, हरि खण्डेलवाल, जितेन्द्र राठौड, विष्णु शर्मा, कृष्णा खण्डेलवाल, अर्चना भाटी, रमन गुलाटी सहित जिले के कार्यकारिणी सदस्य, मोर्चों के अध्यक्ष एवं महामंत्री, मण्डल अध्यक्ष एवं महामंत्री, मण्डल प्रभारी एवं विस्तारक, प्रकोष्ठ संयोजक, सह संयोजक, पार्षदगण सहित प्रमुख कार्यकर्तागण मौजूद रहे।