मदन कुमार  मीणा जिलाध्यक्ष एवं चौथमल कुमावत जिला मंत्री निर्वाचित हुए ।    

मदन कुमार  मीणा जिलाध्यक्ष एवं चौथमल कुमावत जिला मंत्री निर्वाचित हुए ।    

                  राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय )जयपुर ग्रामीण कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न ।                  राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) जिला जयपुर ग्रामीण के चुनाव अभय पारीक राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधीनगर जयपुर में आयोजित हुए। निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुणा शर्मा  के सानिध्य एवं  अर्जुन लाल जाट पर्यवेक्षक के निर्देशन में आयोजित हुए । मदन कुमार मीणा जिलाध्यक्ष एवं चौथमल कुमावत जिला मंत्री पद पर निर्वाचित हुए । निर्वाचन निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संपन्न हुए। सभा अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा,  वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहिताश दादरवाल, महिला मंत्री  रन्जू सुरोलिया, कोषाध्यक्ष  रामावतार शर्मा, उपाध्यक्ष पुरूष ग्यारसी लाल ,उपाध्यक्ष महिला सीमा अरोड़ा ,उपाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा सुरेंद्र कुमार शर्मा , उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षा ब्रह्म दत्त शर्मा, उपाध्यक्ष संस्कृत शिक्षा बनवारी  सैनी, सचिव माध्यमिक राकेश पंचोली ,सचिव प्राथमिक नरेंद्र सिंह शेखावत, संस्कृत प्रतिनिधि  नानगराम शर्मा ,सचिव महिला सीमा यादव , व्याख्याता प्रतिनिधि  विमला यादव, अध्यापक सदस्य शिवरतन शर्मा, पंचायत समिति सदस्य सूरजमल सामोता, प्रबोधक सदस्य  कजोड़ मल घोंसल्या, प्रधानाचार्य प्रतिनिधि शिम्भू दयाल शर्मा, प्रयोगशाला सदस्य हंसराज गुर्जर आदि सदस्य निर्वाचित निर्वाचित हुए।