संविधान: देश की गाइडिंग लाइट, विकसित भारत के लिए मोदी का संकल्प

 संविधान: देश की गाइडिंग लाइट, विकसित भारत के लिए मोदी का संकल्प

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 117वें संस्करण में संविधान को भारत के विकास का मार्गदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि 2025 में 26 जनवरी को संविधान लागू होने के 75 साल पूरे हो रहे हैं। संविधान दिवस पर शुरू हुई गतिविधियों के जरिए नागरिकों को संविधान से जोड़ने की अपील की गई है। 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत स्वास्थ्य, शिक्षा, रक्षा व तकनीक समेत सभी क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है। महाकुंभ 2025 को 'अनेकता में एकता' का प्रतीक बताते हुए प्रधानमंत्री ने देशवासियों को एकता का संदेश अपनाने का आह्वान किया। 

स्वास्थ्य क्षेत्र में मलेरिया और कैंसर के खिलाफ भारत की उपलब्धियों पर जोर देते हुए मोदी ने आयुष्मान भारत योजना की सराहना की। उन्होंने जनजागृति और समर्पित प्रयासों को स्वास्थ्य चुनौतियों पर विजय का आधार बताया।