जिला स्टेडियम में टेनिस प्रतियोगिता आयोजित

जिला स्टेडियम में टेनिस प्रतियोगिता आयोजित

चूरू। जिला खेल स्टेडियम में बुधवार को जिला टेनिस प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। जिला टेनिस संघ चूरू के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद बाजोरिया ने बताया कि स्व. रामनिवास बाजोरिया की स्मृति में टेनिस संघ चूरू की ओर से टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुरमल शर्मा ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एन के लाटा थे। वहीं कार्यक्रम के विषिष्ट अतिथि खेल अधिकारी प्रकाश गोदारा व आकाश शर्मा थे। संघ के सचिव प्रो. भगत सिंह सहारण ने प्रतियोगिता की समस्त जानकारी दी। इस अवसर पर रमेश पुनियां, बालकिशन राजगडिया, डॉ. अक्षय शर्मा, दिलिप नेहरा, शंकरलाल महर्षि, अरविन्द शर्मा, प्रकाश शर्मा, रविन्द्र कुमार शर्मा, डॉ. अजिताभ सोनी, दलिप नेहरा, चिमनाराम, राजकुमार लाटा, योगेश पुनियां व महादेव सहित जिले के अनेक खिलाड़ी उपस्थित थे। आयोजन सचिव संजय पुनियां व हितेश ने आंगतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कमल वशिष्ट ने किया। शुभारम्भ मेच में करीना गोदारा ने पुजा कुल्हरी को 6.3 से हराया। पुरूष वर्ग में डॉ. लोकेश ने अमित गोदारा को 7.5 से हराया।