दुर्घटना में माता-पिता को खो चुकी बच्ची को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया और विधायक रामलाल शर्मा ने दी आर्थिक सहायता

दुर्घटना में माता-पिता को खो चुकी बच्ची को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया और विधायक रामलाल शर्मा ने दी आर्थिक सहायता

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया और विधायक रामलाल शर्मा ने 51-51 हज़ार रुपये सौंपें चेक

चौमूँ निस। कुछ महीने पूर्व पलसाना में हुई  दुर्घटना में सामोद निवासी पीड़ित परिवार में छोटी बच्ची शानवी मल्होत्रा के नाम से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पुनिया और विधायक रामलाल शर्मा ने 51-51 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता राशि भेट की। गोरतलब है कि कुछ महीने पूर्व पलसाना में हुई दुखद दुर्घटना में सामोद के एक परिवार के कई सदस्य काल का ग्रास बन गए, जिसमें एक वर्षीय शानवी ने अपने माता पिता को खो दिया था। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पुनिया ने सामोद पीड़ित परिवार के घर पहुँचकर आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। इस दोरान विधायक रामलाल शर्मा भी साथ रहें। डॉ सतीश पुनिया ने दुर्घटना में घायल हुए लोगो की कुशलक्षेम जानी और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाये व्यक्त की।
          इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य महेश यादव ,पूर्व सरपंच दिनेश चतुर्वेदी ,उप सरपंच महेंद्र शर्मा ,रोहिताश मीणा, गिरिराज प्रजापति, लतीफ पठान, बल्लु सैनी, मोहन लखेरा, जाकिर लुहार, प्रहलाद यादव, बाबूलाल कंपनी, लेखराज सैनी, नरेश बुनकर उपस्थित रहे।