तमाम मोर्चों पर विफल रही है केन्द्र सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

तमाम मोर्चों पर विफल रही है केन्द्र सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक


चूरू। शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस में सोमवार को शहर व देहात ब्लॉक कार्यकर्ताओं की बैठक में विचार विमर्श किया गया।
बैठक में 9 अप्रेल को दादाबाड़़ी  में होने वाली रोजा इफ्तारी के संबंध में कार्यकर्ताओ ने चर्चा की। बैठक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हाजी मकबूल मण्डेलिया ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार तमाम मोर्चे पर विफल रही है।मण्डेलिया ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ किये गये षड्यंत्र को जनता देख रही है तथा आने वाले चुनाव मे सबक सिखायेगी। इसके लिए कांग्रेसजन को पूरी तरह से एकजुट होकर होकर सड़क से संसद तक मुकाबला करना होगा। उन्होंने विधायक राजेंद्र राठौड को  नेता प्रतिपक्ष बनाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इसका कोई लाभ चूरू मे नहीं मिलने वाला है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार की उपलब्धियों के सामने  कई राठौड़ साफ हो जायेगें।मण्डेलिया ने बताया कि चूरू का विकास कांग्रेस की देन है। 
सभापति पायल सैनी ने बताया कि राठौड़ ने चरू नगर परिषद के खिलाफ नकारात्मक प्रचार करने के अलावा कोई काम नही किया है। जबकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार ने चूरू का ऐतिहासिक विकास किया है।आने वाले चुनाव मे घर घर जाकर जनता को इनकी असलियत बतायेंगे।
पंचायत समिति प्रतिपक्ष नेता धर्मेन्द्र बुडानिया ने कहा कि युवा कार्यकर्ता कांग्रेस की रीति-नीति और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। राज्य सरकार ने प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए एक से बढ़कर एक योजनाओं का सूत्रापात किया है। हमारी यह कोशिश रहनी चाहिए कि इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।
पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया ने कहा कि है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने 4 साल के कार्यकाल मे मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना ,शहरी रोजगार गारंटी योजना, एवम सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी कई योजनाएं शुरू की है जोकि प्रदेश की जनता के लिए वरदान साबित हो रही है
किसान नेता आदूराम न्यौल ने कहा है कि कांग्रेस ने हमेशा विकास की राजनीति की है। बैठक की अध्यक्षता शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर व देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धांधू ने की।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष असलम अखाण, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नारायण बालाण, मोहम्मद हुसैन निर्वाण, जिला परिषद सदस्य कमला पूनियां, मंडल अध्यक्ष नौसाद खान अलमाण, ओमप्रकाश बाकोलिया, हमीद रिसालदार, मुलचंद जांगिड़, विकास कड़वासरा, सुनीता जांगिड़, मजीद खां राणासर, रामेश्वर नायक, विमल शर्मा, अजय दाधिच, सोहनलाल मेघवाल, राजीव बहड, निरज शर्मा, जंगशेर खां भूहान, किरोड़ीमल मीणा, बरकत खां, डूंगरसिंह, देहात संयोजक आरिफ रिसालदार, अली मोहम्मद भाटी, असलम खान मोयल, ओम गोदारा, लोकेश सैनी, कुरड़ाराम भाकर, गोकुल शर्मा, विद्याधर माहिच, यासीन खां, महावीर सुण्डा, अजीज दिलावरखानी, रणजीत सहारण, इस्माईल भाटी, भंवर सिंह, तारीक नागौरी, शाहरूख खान, नरपत सिंह, संजय भाटी, समीउल्लाह, श्योचन्द प्रजापत, आबीद जाबासरिया, जंगशेर भुवाण, जंगशेर खां सरपंच, अनीश खां, भरत सिंह, शकूर शेख, विकास मावर, आरिफ कुरैशी, दिनेश श्योराण, जमील खिलजी, परमेश्वर ढाका, रामचन्द्र प्रजापत, उस्मान लुहार, दीपक सिहाग, बनवारी लाल, लालचन्द सैनी, राजेन्द्र रणवां, खालीद कुरैशी, किशनाराम बाबल, चन्द्रप्रकाश सैनी, विकास कडवासरा, शिवकुमार शर्मा,  मनिष कुमावत, पेमराज गेट, सतार खटीक, ईकबाल सब्जीफरोस, सुभाष मिश्रा, हरफुल भाम्भू, रामसिंह पुनिया, नवाब खां, सद्दाम हुसैन, विनोद शर्मा, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजुद थे। कार्यक्रम का संचालन लिलाधर चुलैट व शाहीद गौरी ने किया।