भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक का आयोजन

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक का आयोजन


चूरू। अग्रसेन नगर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अख्तर खान के नेतृत्व में मोर्चा पदाधिकारियों ने 11 अप्रैल को भाजपा की ओर से प्रदेशव्यापी आहवान पर जनआक्रोश रैली व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ के स्वागत समारोह को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष अख्तर खान ने कहा कि 11 अप्रैल को जनआक्रोश रैली में अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाग लेंगे। खान ने कहा कि सरकार ने अल्पसंख्यक समाज के 95 प्रतिशत वोट लेकर भी समाज के वंचित लोगों तक कोई लाभ नहीं पहुंचाया है। 11 अप्रैल को प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी व अन्य नेताओं का भी गर्मजोशी से स्वागत किया जायेगा। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सत्तार खान चायल ने बताया कि जनता के दिलों पर राज करने वाले व जन-जन के साथ खड़े रहने वाले नेता प्रतिपक्ष बनने पर चूरू पहुंचने पर राजेन्द्र राठौड़ का अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गर्मजोशी से स्वागत करेंगे। उपाध्यक्ष चायल ने मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संगठित होकर 11 अप्रैल को 10.30 बजे समय पर जयपुर रोड सनसिटी रिर्सोट आने के लिए आहवान किया। मोर्चा के सह प्रभारी असगर अली जोईया ने बताया कि आने वाले 21 अप्रैल को नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के जन्मदिन पर ब्लड डोनेशन कार्यक्रम रखा जायेगा। बैठक में जिला संयोजक शरीफ सोलंकी, रमजान खां जोईया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रफीक कुरेशी, बाबु टेलर व उपाध्यख शौकत गौरी, आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर बाबु खां तंवर, इरशाद भाटी, आमीन खोखर, साबिर कुरेशी, रफीक चेजारा, ईस्माईल चैहान, अजीज चैहान, आबिद चैहान, खुर्शीद आलम, मुख्त्यार खां, पूर्व पार्षद शेरा लुहार, आरिफ सब्जीफिरोश, जावेद छींपा आदि ने आयोजिकीय भूमिका निभाई। संचालन मीडीया संयोजक आसिफ खानजानी ने किया।