डॉ मधु मुकुल चतुर्वेदी बृज गौरव अवार्ड - 2023 से सम्मानित

डॉ मधु मुकुल चतुर्वेदी बृज गौरव अवार्ड - 2023 से सम्मानित

सवाईमाधोपुर। शिक्षाविद, समाज सेवी, पर्यावरणविद, राजनीतिज्ञ तथा साहित्यकार डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी को बृज गौरव अवार्ड - 2023 से सम्मानित किया गयाहै। मकर संक्रांति के अवसर पर विश्व गंगा वाहिनी एवं शोध संस्थान, आगरा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक मुकेश कुमार ने डॉ. चतुर्वेदी को बृज गौरव अवार्ड - 2023 प्रदान कर सम्मानित किया। डॉ. चतुर्वेदी की अब तक पंद्रह पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उनके निर्देशन में अब तक सत्रह शोधार्थी शोध कर चुके हैं। अनेक साहित्यिक पत्रिकाओं का उन्होंने संपादन किया है। उनके अब तक पांच दर्जन से अधिक आलेख एवं कहानियां प्रकाशित हो चुकी हैं। आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से उनकी अनेक वार्ताएं एवं साक्षात्कार प्रसारित हो चुके हैं  तथा देश की विभिन्न संस्थाओं एवं विभिन्न राज्यों द्वारा उन्हें अब तक 71 सम्मान दिए जा चुके हैं।