सुशासन व गुड गर्वनेंस देना सरकार की पहली प्राथमिकता है- मुख्यमंत्री गहलोत

सुशासन व गुड गर्वनेंस देना सरकार की पहली प्राथमिकता है- मुख्यमंत्री गहलोत


- मुख्यमंत्री ने पहले किया मिनी मिनी सचिवालय मैं लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण और फिर किया मिनी सचिवालय का लोकार्पण
अलवर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए समर्पण की भावना से निरन्तर कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि सुशासन व गुड गर्वनेंस देना सरकार की पहली प्राथमिकता है। शुक्रवार को अलवर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने भवानी तोप सर्किल स्थित मिनी सचिवालय पहुंचकर परिसर में लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद सचिवालय का विधिवत फीता काटकर लोकार्पण किया एवं अवलोकन करते हुए सचिवालय की विशालकाय ईमारत की जमकर तारीफ की। इसके बाद मुख्यमंत्री सभा स्थल डेयरी के मैदान में पहुंचे। यहां जनसभा में उपस्थित हजारों की संख्या में पहुचे जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि 2013 में मिनी सचिवालय की नींव रख दी गई थी। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने पर मिनी सचिवालय जैसे बडे प्रोजेक्ट को दुर्भावनावश रोक दिया गया है। उन्होने कहा कि कॉग्रेस पार्टी जनहित में जो भी प्रोजेक्ट बनाती है भाजपा की सरकार आने पर वह सबसे पहले जनहित के कार्याे के लिए बनाई गई योजनाओं पर ब्रेक लगाते है। उन्होने ईआरसीपी का जिक्र करते हुए कहा कि पेयजल के लिए वरदान इस योजना के लिए पीएम मोदी से पत्र लिखकर राष्ट्रीय परियोजना में शामिल करने के लिए कई बार कहा गया है लेकिन अलवर सहित 13 जिलो के लिए संजीवनी बनी इस परियोजना पर केन्द्र का ध्यान ही नहीं है। उन्होने जितेन्द्र सिंह व जूली की मांग पर मुस्कुराते हुए कहा कि तुम मांगते-मांगते थक जाओगे मैं देते-देते नहीं थकूंगा।  

सिटी पैलेस अलवर की जनता के लिए समर्पित: 
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कलक्ट्रेट यहां शिफ्ट होने के बाद सिटी पैलेस खाली हो जाएगा। सिटी पैलेस अलवर की जनता को समर्पित है। यहां सरकार जो भी कार्य करना चाहे वह कर सकती है। इसके अलावा म्यूजियम का पर्यटन की दृष्टि से विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अलवर को संभाग बनाने की घोषणा किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।
मंत्री टीकाराम जूूली ने मुख्यमंत्री गहलोत के लिए गरीबों के मसीहा, बुजूर्गो की आस एवं युवाओं की उम्मीद बताया। उन्होने कहा कि मिनी सचिवालय के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की गहलोत व सिंह ने अपने हाथों से दस वर्ष पूर्व जो नींव रखी थी वह आज पहाड़ के रूप में आमजन के लिए समर्पित की गई है। 
गहलोत ने की पांडुपोल नि:शुल्क यात्रा की घोषणा: 
सीएम गहलोत ने मंत्री टीकाराम जूली की मांग पर नि:शुल्क पांडुपोल यात्रा की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थान पर शुल्क कैसा। पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह एवं केबिनेट मंत्री टीकाराम जूली की अलवर जिले को संभाग बनाने की मांग पर सीएम ने कहा कि अब जब भी नया संभाग बनेगा तो पहला संभाग अलवर ही बनाया जाएगा। 
- स्वास्थ्य एवं शिक्षा राज्य सरकार की प्राथमिकता-
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में प्राथमिकता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से आमजन को महंगे इलाज की चिंता से मुक्ति मिली है। कानून बनाकर स्वास्थ्य का अधिकार देने वाला राजस्थान देश का एकमात्र राज्य है। इससे आमजन को हर परिस्थिति में इलाज मिलना सुनिश्चित हुआ है। गांव.ढाणी स्तर तक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोला जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अपने राज्य सरकार की ओर से अब तक की सभी उपलब्धियों को विस्तार से जनता के सामने रखा।
मुख्यमंत्री ने महंगाई राहत कैम्प का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अलवर शहर के मिनी सचिवालय परिसर तथा टपूकडा में आयोजित महंगाई राहत कैम्प का निरीक्षण किया तथा विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए। इस दौरान उन्होंने आमजन को महंगाई राहत कैम्प में 10 प्रमुख योजनाओं सहित राज्य सरकार की अन्य योजनाओं की जानकारी प्रदान की उन्होंने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में इन कैम्पों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठावे। 

मुख्यमंत्री गहलोत ने यह विकास कार्यो का किया शिलान्यास व उद्घाटन: 
गहलोत ने कुल 238  करोड रूपये की लागत से निर्मित मिनी सचिवालय  तथा वर्चुअली अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र बनने वाली नटनी का बारा से मालाखेडा,मौजपुर सडक,स्टेट हाईवे 44) तथा हल्दीना में राजऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय के प्रशासनिक एवं परीक्षा भवन तथा टपूकड़ा में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। 
इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली, शकुंतला रावत, राजेन्द्र यादव, अलवर प्रभारी बीडी कल्ला, मेवात बोर्ड के अध्यक्ष जुबेर खान, पूर्व मंत्री दुर्रु मियां, जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेश सैनी, सेवादल अध्यक्ष डी.सी. मीणा, जिला प्रमुख बलबीर छील्लर, विधायक जोहरी लाल, दीपचंद खेरिया, बाबूलाल बैरवा, कांति मीणा, साफिया खान, पूर्व सांसद करण सिंह यादव, पूर्व विधायक कृष्ण मुरारी गंगावत, राजेन्द्र गंडूरा, सरस डेयरी चेयरमैन विश्राम गुर्जर, डॉ. आर.सी. यादव, अनिल जैन, अजय अग्रवाल, शिवलाल गुर्जर, प्रदीप आर्य, दीनबंधु शर्मा, श्वेता सैनी अवधेश दिवाकर, श्वेता सैनी, विनोद कुमारी सागवान, कविता यादव, जगदीश बेनीवाल आदि मौजूद रहे।