शिवाजी पार्क रामलीला: धनुष यज्ञ लीला देखने उमड़ा राम भक्तों का रैला - परंपरागत रामलीला में निकलेगी राम बारात

अलवर। राम विवाह के अवसर पर शिवाजी पार्क में चल रही श्री रामलीला मंचन के दौरान राम बारात निकाली जाएगी। पर परागत राम बारात उत्तर भारत में अब केवल शिवाजी पार्क में ही देखने को मिलती है। रामजी की बारात को लेकर यहाँ भारी उत्साह है।
शिवाजी पार्क रामलीला में आज धनुष यज्ञ की लीला का मंचन हुआ। सीता स्वयंवर में रावण-वानासुर स वाद के बाद लक्ष्मन- परशुराम जी के बीच जोरदार तकरार और जोशीला संवाद हुआ।दर्शकों से खचा खच भरे शिवाजी पार्क रामलीला मैदान में अनेक देशों के राजाओं ने अपने अपने अंदाज में आकर धनुष तोडऩे का प्रयास और लोगों का मनोरंजन किया।किसी से भी जब भगवान शिव का धनुष नहीं टूटा तो जनक पुरी में सीता जी के विवाह को लेकर सन्नाटा छा गया। इसी बीच निराश राजा जनक ने खड़े होकर कहा ....हे दीप दीप के राजा गण, हम किसे कहें बल शाली हैं, हम को तो ऐसा जान पड़ा पृथ्वी वीरों से खाली है। यह सुनकर दशरथ नंदन लखनलाल से रहा नहीं गया लक्ष्मण तम तमा कर बोले..राजा जनक जिस सभा में एक नहीं दो दो रघुवंश के धनुर्धारी हों वहाँ ऐसे वचन मिथ्या हैं।गुरु विस्वामित्र की आज्ञा लेकर भगवान श्री राम ने जैसे ही शिव धनुष उठाया रामलीला मैदान में श्री राम जी के जयकारों से पांडाल गूंज उठा। मंच पर ढोल नगाड़ों के साथ शंखनाद हुआ और दर्शकों ने पुष्प वर्षा की। सखियों के साथ वरमाला लिए सीता जी स्वयंवर में आई सखियों ने धीरे चलो सुकुमारी, सुकुमारी सिया प्यारी मनोरम गीत गाया।सीता जी ने रामजी को और रामजी ने सीता जी को पुष्पों का हार पहनाया। धनुष यज्ञ की लीला में परशुराम जी और लक्ष्मण जी के बीच भारी संवाद हुआ। रामजी ने अपने शील स्वभाव से परशुराम जी को समझाने का प्रयास किया पर भगवान परशुराम जी ने अपना संदेह यह कह कर दूर किया...
राम रमापति कर घन लेहू खैंचेहु मिटहिं मोर संदेहू।। भगवान राम के द्वारा परशुरामजी का संदेह मिटाने पर भगवान परशुराम पृथ्वी पर राक्षसों और दुष्टों का संहार करने का काम राम जी को सौंप कर तपस्या के लिए निकल जाते हैं।
रामलीला में बाल कलाकार मयंक ने राम की भूमिका निभाई जबकि आराध्य दुबे ने लक्षमण जी का प्रभावी रोल किया। प्रशांत ने सीता की भूमिका निभाई, दीपक खंडेलवाल जनक बने तो समीर तिवाडी ने परशुराम जी की भूमिका निभाई। रावण के रूप में तीरथ शर्मा, बाणासुर बाबूलाल सैनी ने प्रभावी भूमिका अदा की।
शिवाजी पार्क में मंगलवार शाम सात बजे हो योपैथी कॉलेज शिव मंदिर से भव्य राम बारात निकलेगी। ढोल नगाड़ों के साथ भजन कीर्तन करते हुए लोग इस दिन विशेष उत्साह के साथ रामजी की बारात में शामिल होंगे। अनेक देवी देवताओं की झाँकियाँ राम बारात में शामिल होंगी। शिवाजी पार्क में जगह जगह बारात का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत होगा। गौ सेवक भानू प्रताप शर्मा ने बताया कि शिवाजी पार्क में राम बारात का भोजन गौ धाम सेवा समिति की ओर से किया जाएगा।