शिम्भु दयाल सैनी को मिला 'मत्स्य गुरु द्रोणाचार्य अवार्ड', अजय सिंह को 'मत्स्य खेल रत्न' सम्मान 

शिम्भु दयाल सैनी को मिला 'मत्स्य गुरु द्रोणाचार्य अवार्ड', अजय सिंह को 'मत्स्य खेल रत्न' सम्मान 

अलवर। युवा खेल विकास समिति एवं क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में 12वें युवा खेल सप्ताह का समापन समारोह भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में 33 खेलों के 1840 पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।  
समारोह के मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा और मुख्य वक्ता रामौतार जाखड़ ने खिलाड़ियों के प्रयासों और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस अवसर पर शिम्भु दयाल सैनी को 'मत्स्य गुरु द्रोणाचार्य अवार्ड' और अजय सिंह को 'मत्स्य खेल रत्न' सम्मान स्विमिंग में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।  
कार्यक्रम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों सहित कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। कुल 51 राष्ट्रीय खिलाड़ियों को 'मत्स्य खेल अवार्ड' से भी नवाजा गया। खिलाड़ियों के विकास और खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह आयोजन पिछले 12 वर्षों से सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है।