राजस्थान विधानसभा में रामगढ़ विधायक ने खेल मैदान को लेकर उठाया मुद्दा
रामगढ़। अलवर राजस्थान विधानसभा में 16 वीं विधानसभा के तीसरे सत्र में सोमवार को विधानसभा में रामगढ़ विधान सभा में खेल मैदान को लेकर रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने खेल मैदान को लेकर खेल मंत्री से जानकारी मांगी। विधायक का सवाल था कि पिछले बजट में राजस्थान सरकार ने दस हजार से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायत में खेल मैदान बनाने का प्रस्ताव था किन्तु अब दस हजार से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायत को नगर पालिका बना दिया गया अब ऐसे में इन नियमों में शिथिलता मिल सकती है क्या जिससे ग्राम पंचायतों में खेल मैदान बन सके जिससे गांव के युवा वर्ग को खेल मैदान से अपनी प्रतिभाएं तरासने का मौका मिल सके। विधायक सुखवंत सिंह के सवाल के जवाब में विधान सभा में खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने जानकारी दी। कि मेजर ध्यान चन्द योजना के अंतर्गत मैचिंग ग्रांट दी जा सकती हैं जिससे गांवों में भी खेल मैदान बन सकेंगे। रामगढ़ विधान सभा की ग्राम पंचायतों में खेल मैदान की आवाज विधान सभा में रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने पुरजोर तरीके से प्रश्न के माध्यम से उठाई है। आने वाले दिनों में इस विधान सभा में खेल मैदान बनने की उम्मीद जगी है। पूर्व में भी अलवर सांसद एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी इस विधान सभा में ई लाइब्रेरी तथा खेल मैदान बनाने पर विशेष बल दिया है। विधान सभा में मुद्दे उठाने पर अब रामगढ़ विधान सभा में खेल मैदान अधिक संख्या में बन सकेंगे।