प्रदेश उपाध्यक्ष व नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत 

प्रदेश उपाध्यक्ष व नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत 

सरदारशहर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बगड़ी, भाजपा चुरु के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हरलाल सारण, जिला संगठन प्रभारी रामगोपाल सुथार, भाजपा जिला महामंत्री भास्कर शर्मा का रविवार को सरदारशहर पहुंचने पर भाजपा कार्यालय सर्राफ भवन में भाजपा नेता सुरेंद्र सर्राफ के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा की पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्य दिलाने के लिए निरंतर कार्यक्रम चलाया जाए।  रिवर्तन यात्रा के सरदारशहर पहुंचने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता जुट जाएं। भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हरलाल सारण ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी जिले सभी 6 सीटों पर भारी मतों से विजय होगी। सभी कार्यकर्ता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों को पूरी सक्रियता से सफल बनाएं। जिला संगठन प्रभारी रामगोपाल सुथार ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विदाई तय है तथा भाजपा की सरकार बड़े बहुमत से बनेगी। जिला महामंत्री भास्कर शर्मा ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। भाजपा नेता सुरेंद्र सर्राफ में कहा कि विधानसभा चुनाव में सरदारशहर से भारतीय जनता पार्टी की जीत को सुनिश्चित करने के लिए आओ गांव चले गुवाड़ चले जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत अब तक 40 से अधिक गांव में जनसंपर्क किया जा चुका है। कार्यक्रम का संचालन मुकेश भामा ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सोनी, पूर्व जिला मंत्री किशन जांगिड़, राधेश्याम भार्गव, राजकरण सोनी, पवन सैनी, देवीसिंह चौहान, विकास पारीक, विक्रम सैनी, निरंजन धानका, भंवरलाल सोनी, राकेश जगरवाल, अजय भाटी, मुकेश राव, प्रशांत स्वामी, अशोक भामा, महावीर तंवर, बजरंगलाल सोनी, राजेश माटोलिया, विक्रम सिंह, महेश पंसारी, चूनीलाल खेड़ीवाल, शिवराज बाकोलिया, सुगनाराम गुर्जर, बजरंगलाल पारीक, खीराज सुथार, दीनदयाल पारीक, मदनलाल पारीक, शंकरलाल सोनी, नीरज, धन्नेसिंह, रामचंद्र पूरी, विशाल भाटी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।