सरपंचों का कार्यकाल बढ़ाने पर सरपंचों ने बैंडबाजों के साथ मनाया जश्न

जयपुर टाइम्स
सरदारशहर (निस)। प्रदेश की भजनलाल सरकार ने ग्राम पंचायतों में जनवरी में चुनाव कराने की जगह सरकार ने मौजूदा सरपंचों को ही प्रशासक नियुक्त करने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले के बाद सरपंचों में खुशी देखी जा रही है। वहीं सरपंचों की सहायता के लिए हर ग्राम पंचायत लेवल पर एक प्रशासकीय कमेटी भी बनेगी। इसमें उप सरपंच और वार्ड पंच मेंबर होंगे। पंचायती राज विभाग ने सरपंचों को प्रशासक नियुक्त करने और प्रशासनिक समिति बनाने के नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं। सरदारशहर पंचायत समिति की 63 ग्राम पंचायतों के सरपंचों का कार्यकाल 29 जनवरी को समाप्त हो रहा है। वहीं सरकार के इस फैसले के बाद सरपंचों में खुशी देखी जा सकती हैं। पंचायत समिति सरदारशहर में शुक्रवार को सरपंचों के कार्यकाल बढ़ने पर सरपंचों ने खुशी जाहिर की। इस दौरान सरपंचों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ का आभार जताया हैं। सरपंच संघ अध्यक्ष हरदयाल के नेतृत्व में सरपंचों ने सरकार के इस फैसले का बैंड बाजे के साथ स्वागत किया गया। सरपंच अध्यक्ष हरदयाल ने कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा खुद सरपंच रहे और अब सरपंचों की बात को भी सुना। वन नेशन वन इलेक्शन से गांवों के विकास को गति मिलेगी। इस दौरान सरपंच गिरधारीलाल स्वामी, नानूराम पारीक, जुगलसिंह राठौड़ आदि ने एक दूसरे सरपंचों का मुंह मीठा करवाकर जश्न मनाया।