राजस्थान में भाजपा दो तिहाई बहुमत से जीत रही है - चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी

राजस्थान में भाजपा दो तिहाई बहुमत से जीत रही है - चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी


सवाई माधोपुर| भारतीय जनता पार्टी की संभाग स्तरीय बैठक रणथंभोर रोड स्थित एक होटल में संपन्न हुई | जिला मिडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया की भाजपा की संभाग स्तरीय बैठक में करौली, सवाई माधोपुर, टोक व गंगापुर सिटी जिले के पदाधिकारियो ने भाग लिया | बैठक में मुख्य अथिति केन्द्रीय मंत्री एवं राजस्थान चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी जी, अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित ने की , विशिष्ट अतिथि के रूप में परिवर्तन यात्रा प्रभारी अरुण चतुर्वेदी, सहप्रभारी प्रदेश महामंत्री मोती लाल मीणा, संभाग प्रभारी हेमराज मीणा, सहसंभाग प्रभारी सोमकांत शर्मा, जिला संगठन प्रभारी नारायण मीणा, टोंक सवाई माधोपुर सांसद सुखवीर सिंह जोनपुरिया, दौसा सांसद जसकौर मीना, जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र गोठवाल उपस्थित रहे | बैठक का शुभारम्भ भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन के बाद अथितियो के सत्कार के साथ किया गया | यात्रा के प्रभारी अरुण चतुर्वेदी जी ने 2 सितंबर को त्रिनेत्र गणेश महाराज के यहां से शुरू होने  वाली परिवर्तन यात्रा के बारे मे बताया और कहा की ये यात्रा 9 जिलो के 47 विधान सभाओ मे हो कर जायेगी, मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि भाजपा ने मोदी जी जैसा विशाल नेतृत्व दिया,प्रदेश से निकलने वाली चारो यात्रा कांग्रेस को उखाड़ फेंकेगी,यह यात्रा राजस्थान को कांग्रेस मुक्त बनाएगी , इस दौरान टोंक भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र पराना करौली जिला अध्यक्ष ब्रजलाल डिकोलिया,टोंक के पूर्व विधायक अजीत मेहता,गंगापुर के पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, प्रदेश सह मिडिया प्रभारी  मेहराज चौधरी, विस्तारक योजना के संभाग प्रभारी राजवीर सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेम प्रकाश शर्मा,आशा मीना, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह मोरन सुरेश जैन,पूर्व जिला प्रमुख प्रथ्विराज मीना, प्रहलाद मथुरिया महामंत्री हरिओम गर्ग चंपा लाल मीणा उदय सिंह गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण धाकड,मीरा सैनी,बलवीर सिंह , हनुमत दीक्षित ,जनजाति सामाजिक संपर्क  योजना के प्रदेश के सह सयोजक भवानी सिंह मीना,एवम भाजपा के कपिल जैन, हरिप्रसाद गुप्ता हरफूल मरमट ,प्रधान नरेंद्र चौधरी  कृष्णा पोसवाल,रेखा गुर्जर,कमलेश जैलिया,बनवास के पूर्व प्रधान राजेंद्र मीना,विमला शर्मा,अल्का शर्मा आशा शर्मा आदि उपस्थित रहे | इससे पूर्व अथितियों के साथ केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने रणथंभोर स्थित त्रिनेत्र गणेश जी महाराज के दर्शन कर यात्रा का निमंत्रण दिया |