Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सहायक कृषि अधिकारियों व कृषि पर्यवेक्षकों की ली समीक्षा बैठक

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सहायक कृषि अधिकारियों व कृषि पर्यवेक्षकों की ली समीक्षा बैठक


सवाई माधोपुर, 17 मार्च। जिलें में नवाचार के तहत जैविक कचरें से सुपर खाद बनाने के संबंध में जिला परिषद सवाई माधोपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिलें के समस्त सहायक कृषि अधिकारियों व कृषि पर्यवेक्षकों की समीक्षा बैठक का आयोजन जिला परिषद सभागार में किया गया।
समीक्षा बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जैविक कचरें से सुपर खाद बनने के संबंध में भरवाये गये करीब 200 नाडेपो की स्थिति जानी एवं निर्धारित समयावधि में सुपर खाद तैयार करवाने के लिए भरवाये गये नाडेपो की विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिये साथ ही कृषि अधिकारियों को इस संबंध में आ रही समस्याओं पर विशेष चर्चा की। बैठक के दौरान कई कृषि पर्यवेक्षकों ने नाडेपो में जैविक कचरें से बनी सुपर खाद के नमूने मुख्य कार्यकारी अधिकारी के समक्ष प्रदर्शित किए।
सीईओ अभिषेक खन्ना ने उपस्थित समस्त कृषि अधिकारियों को बताया कि भरवाये गये इन 200 नाडेपो से उत्तम क्वालिटी की खाद करीब 130 से 140 दिनों में दो से ढ़ाई टन तक उपलब्ध हो सकती है जिसके लिए सभी को समय पर इन नाडेपो की द्वितीय भराई करवानी है व जीवाणु कल्चर का उपयोग करना है। किसानों से समझाईश कर नाडेप पर छाया, पानी की छिड़काव, गोबर से लीपना आदि अन्य आवश्यक प्रबन्ध करते रहने हैं। अभी तक भरवाये गये करीब 200 नाडेपो में से 112 नाडेपो की भराई को 120 से अधिक दिन का समय हो चुका है वही करीब 87 नाडेपो को भरे अभी 120 दिन से कम हुए है। करीब 20 नाडेपों से किसानों ने सुपर खाद निकालना आरम्भ भी कर दिया है तथा आगामी कुछ दिनों में 100 से अधिक नाडेपो से किसानो को उत्तम क्वालिटी की जैविक खाद उपलब्ध हो सकेगी जो किसानो को अच्छी जैविक फसल व सब्जियां उत्पादित करने में सहायक सिद्ध होगी।
कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक रामराज मीना ने बताया कि नाडेप से तैयार सुपर खाद का उपयोग किसान इसको किसी भी फसल, बगीचों में कर सकता है जिससे भूमिगत कीट, दीमक व अन्य खरपतवार को लगभग 80 प्रतिशत तक नियंत्रित किया जा सकता है व फसल की गुणवत्ता में भी अधिक सुधार हो सकेगा तथा मिट्टी की उर्वरकता भी बढे़गी।
इस दौरान अजीत सहरिया अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, प्रकाश चन्द मीना अधिशाषी अभियंता जिला परिषद, बलवन्त सिंह एसबीएम जिला परियोजना समन्वयक सहित सभी कृषि पर्यवेक्षक मौजूद रहें।
फोटो कैप्शन:- 17 पीआरओं 12 जिला परिषद सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारी व कर्मचारी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, जींद मेडिकल कालेज, रोहतक स्वास्थ्य यूनिवर्सिटी के कामों को मंजूरी