शिक्षक राष्ट्र निर्माता, उसे पूरी निष्ठा से कार्य करना चाहिए: कुसुमलता सोनी

अलवर।राजस्थान महिला शिक्षक संघ (सावित्रीबाई फुले) द्वारा राज गुप्ता सभागार में शैक्षिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रिटायर्ड सैन्य अभियंता अधिकारी कुसुमलता सोनी ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर लक्ष्मी जिंदल ने प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया।
महिला शिक्षकों के मुद्दों पर चर्चा
प्रदेश अध्यक्ष सरिता भारती ने मंच की भूमिका बताते हुए महिला शिक्षकों के मुद्दों जैसे मेनोपॉज, कार्यस्थल पर अभद्रता, बॉडी शेमिंग, बालिका शिक्षा, और नवीन शिक्षा नीति पर चर्चा की। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए महिला शिक्षकों से नवाचार अपनाने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि का उद्बोधन
मुख्य अतिथि कुसुमलता सोनी ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता बताते हुए उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान और अनुशासित रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों और हक के लिए मंच का उपयोग करने का आग्रह किया।
अन्य विचार और उपस्थिति
कार्यक्रम में राजगुप्ता ने महिला शिक्षकों को अपने मूल्यों और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी। इस मौके पर इंदुरानी मालाखेड़ा, अनीता गौर, लक्ष्मी जिंदल समेत सैकड़ों महिला शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
कार्यक्रम का संचालन इंदु बाला ने किया।