नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर और मिठाई खिला कर दी शुभकामनाएं 

नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर और मिठाई खिला कर दी शुभकामनाएं 

अलवर। भाजपा किसानमोर्चा राजस्थान के प्रदेश कोषाध्यक्ष दिनेश भार्गव ने शनिवार को नई दिल्ली में चित्तौड़गढ़ के सांसद व नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी का उनके आवास पर पहुँचकर पुष्पगुच्छ भेंट कर और मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
भार्गव ने बताया कि युवा नेतृत्व को भाजपा संगठन की कमान मिलने से प्रदेश में संगठन में और मजबूती आएगी. इस दौरान सौरभ भार्गव सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दिनेश भार्गव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में पूरे देश में प्रगति व उत्साह का माहौल है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में अब सत्ता परिवर्तन का समय आ गया है, कांग्रेस ने किसानों, युवाओं, बेरोजगारों के साथ जो छलावा किया है उसका परिणाम कांग्रेस को आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। भार्गव ने कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी पूर्ण उर्जा के साथ सभी को साथ लेकर चलने वाले व्यक्ति हैं और आने वाले समय में भाजपा संगठन जोशी के नेतृत्व में मजबूत होगा। और भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी यह तय है