राठौड़ के नेता प्रतिपक्ष बनने पर की आतिशबाजी

राठौड़ के नेता प्रतिपक्ष बनने पर की आतिशबाजी


चूरू।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सात बार के विधायक राजेंद्र राठौड़ को राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के उपनेता प्रतिपक्ष मनोनीत होने पर चूरू भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए आतिशबाजी की।
कार्यकर्ताओं ने गढ़ चौराहे पर आतिशबाजी कर एक दूसरे का मुंह मीठा करवा कर शुभकामनाएं प्रेषित की । चूरू के मोजासिया चौक, मोचीवाड़ा , सुभाष चौक, दादाबाड़ी के पास सहित अनेक स्थानों पर भी आतिशबाजी की गई।
 जिला उपाध्यक्ष अभिषेक चोटिया ने कहा चूरू के लिए गर्व की बात है कि चूरू के विधायक राजेंद्र राठौड़ को भारतीय जनता पार्टी का विधायक दल का नेता चुना गया है । मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत ने इस पल को चूरू के लिये ऐतिहासिक बताया। वही दीन दयाल सैनी ने इसे आम कार्यकर्ता का मान सम्मान बताया। 
जिला महामंत्री हेम सिंह शेखावत ने बताया कि राठौड़ के नेता प्रतिपक्ष बनने से क्षेत्र का मान सम्मान बढ़ा है। जिला महामंत्री नरेंद्र कवल ने कहा कि हम सब कार्यकर्ताओं के मान सम्मान हुआ है । 
इस अवसर पर सतार खान किशन आसेरी, दीन दयाल सैनी,फ़तेहचंद सोती, विमला गढ़वाल, सुशील लाटा, रामस्वरूप कटारिया, सुरेंद्र बावलिया, राजीव शर्मा, सुनिल टकनेत, नीरज जांगिड़, लोकेश सैनी, विजय सैनी, सी.पी. खत्री, सुनील भाऊवाला, दिनेश शर्मा, नरेंद्र काछवाल, रमेश शर्मा,सुरेश मिश्रा, पार्षद ममता जोशी,  राकेश दाधीच, अख्तर खान, निरंजन सेन, राकेश ओझा, कमल बुढाढरा, महेंद्र चौबे, रजत शर्मा, कृष्णकांत महर्षि, ओमप्रकाश इंदौरिया, संतोष महनसरिया, प्रभा धंधावत, मोहन गढ़वाल, कमल शर्मा, मनोज भलेरीवाला, हनुमान मटोलिया, विमल जोशी, अरुण कुमार, अनिल सैनी ,नितिन बजाज, राम अवतार सैनी, किशन रामसरा, पार्षद लिखमी चंद प्रजापत, शिवकुमार शर्मा,   विकास बाठिया, ओम सिंह शेखावत, नंदू मोजासिया,  विजय बावलिया, दयालसिंह निर्बाण, अशोक पंडित, असलम डायर, करण शर्मा, जुगल पाण्डे, मोहनलाल चुलेट, श्याम बुची, मनीष हारित, संजय सोनी, राकेश शर्मा, विकास शर्मा, असगर जोईया, लालचन्द पंवार, शिव कुमार शर्मा, जितेन्द्र मोजासिया, विष्णु सोनी, ओमप्रकाश मोटेका, राजेश शर्मा, रामसिंह निर्बाण, कपिल चन्देल, बबलू व्यास व मनोज तंवर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।