परिवर्तन यात्रा को लेकर तैयारी बैठक

सुजानगढ़ (नि.सं.)। स्थानीय भाजपा कार्यालय में परिवर्तन संकल्प यात्रा के आयोजन की तैयारियों को लेकर मण्डल उपाध्यक्ष नरेन्द्र गुर्जर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, नेता प्रतिपक्ष जयश्री दाधीच, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र नायक, बुद्धिप्रकाश सोनी, वैद्य भंवरलाल शर्मा, विजय चौहान, डॉक्टर भगवान स्वरूप गुरडा, मंडल सुमित्रा सैन, महेश जोशी, गणेश मण्डावरिया युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित मौसूण, कमल दाधीच ने संबोधित करते हुए बताया की परिवर्तन यात्रा 12 सितम्बर को विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी, जिसमें भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, जिला अध्यक्ष हरलाल सारण, प्रदेश कार्य समिति सदस्य धर्मवीर पुजारी सहित कई केंद्रीय व राज्य के नेता शिरकत करेंगे। यात्रा में बीदासर में बांठिया स्कुल के पास स्थित नाहटा के नोहरा में दोपहर को आम सभा का आयोजन किया जायेगा। उसके बाद चाड़वास से छापर होते हुए सुजानगढ़ शहर में प्रवेश करेगी सुजानगढ़ में सालासर रोड़ पर स्थित केन्द्रीय बस स्टैंड पर शाम 5 बजे स्वागत कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। सभी पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के उपस्थित होकर परिवर्तन संकल्प यात्रा को सफल बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। अलग-अलग कार्यकर्ताओं को बिदासर व सुजानगढ़ में होने वाले परिवर्तन यात्रा के दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कहा गया। नरेन्द्र गुर्जर ने बताया की यात्रा के सुजानगढ़ की सीमा में प्रवेश करने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा सुजानगढ़ द्वारा बाइक रैली के माध्यम से यात्रा के स्वागत स्थल केंद्रीय बस स्टैंड तक लाया जाएगा। बैठक में महामंत्री भंवरलाल गिलाण, शेरसिंह भाटी, ओम प्रकाश गुलेरिया, प्रकाश भार्गव, मुरारी खण्डेलवाल, विश्वदीपक काछवाल, अमरचंद सैन, मुरली सैन, मनीष गोठडिया, अंजनी कुमार राकावत, बसन्त दाधीच, पार्षद मनोज पारीक, पार्षद पुरुषोत्तम शर्मा, पार्षद पंकज घासोलिया, पार्षद दीनदयाल पारीक, रविंद्र पांडे, राजेश सैन, हिमांशु भाटी, हेमंत सांखला, चंद्रप्रभा सोनी, बजरंग सौमानी, राहुल भाटी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन मंडल महामंत्री नरेंद्र सिंह भाटी ने किया।