संवाद संस्थान ने किया डाॅ शमशाद का सम्मान

संवाद संस्थान ने किया डाॅ शमशाद का सम्मान


नगरश्री में हुआ आयोजन
चूरू। जिला मुख्यालय पर स्थित नगरश्री में संवाद संस्थान की ओर से शनिवार को आयोजित अभिनंदन समारोह में शिक्षा और सामाजिक सरोकार में उल्लेखनीय कार्य करने वाले डाॅ.शमशाद अल का नागरिक सम्मान किया गया। 
मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन से शुरू हुए समारोह की अध्यक्षता कर रहे भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बनवारीलाल शर्मा ने कहा कि शिक्षा और सामाजिक सरोकार में उल्लेखनीय कार्य करने वालों का सम्मान करना सकारात्मक पहल है। उन्होंने कहा कि इससे आने वाली युवा संतति को प्रेरणा मिलती है। पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया ने कहा कि न केवल शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान में प्रतिभा दिखाने बल्कि सामाजिक क्षेत्र में डाॅ.शमशाद ने सक्रिय भागीदारी निभाई है। इसलिए उनका सम्मान नहीं यह समाज का सम्मान है। जिला शिक्षा अधिकारी संतोष महर्षि ने कहा कि बिना शिक्षा के कुछ भी प्राप्त नहीं किया जा सकता। यह शिक्षा से प्राप्त उपलब्धि का ही परिणाम है कि आज संवाद संस्थान के माध्यम से हम डाॅ.शमशाद का सम्मान कर रहे है। सेवानिवृत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अयूब खां ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से प्राप्त अवदान ही आनेवाले कल के लिए वरदान बना जाया करता है। आयकर विभाग में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त शोकत अली खान ने कहा कि संवाद ने न केवल सम्मान समारोह आयोजित किया है बल्कि आपसी संवाद का अवसर प्रदान कर वातावरण को सौम्य बनाने का सार्थक प्रयास किया है। मंचस्थ समाजसेवी चंदनमल सारस्वत ने अभिनंदन किया। 
इससे पूर्व संवाद संस्थान के अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा ने संस्थागत जानकारी दी तथा महेन्द्र शर्मा ने राजस्थान में उर्दू भर्ती परीक्षा में टाॅप रहने वाले डाॅ.शमशाद की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। गोगामेड़ी ट्रस्ट के  सचिव विश्वनाथ शर्मा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन बाबूलाल शर्मा ने किया। संवाद के प्रतिनिधि योगेश गौड़, जिला उद्योग व्यापार संघ के अध्यक्ष विमल सारस्वत, बालकृष्ण बावलिया, सुरेश सारस्वत, डाॅ. रविकान्त शर्मा, मंगतूराम चोटिया, महेश मिश्रा, दिनेश शर्मा, संतोष चांगल, संदीप पाटील, रामवतार लोहिया, अजय लोहिया, राजेन्द्र ठंठेरा, सलीम खान, अब्दूल मनान, दीनदयाल सैनी, सुरेन्द्र बावालिया व चन्द्रप्रकाश शर्मा आदि डाॅ.शमशाद को साफा पहनाकर, शाॅल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।