जल जमाव से आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन

जल जमाव से आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन


सुजानगढ़ (नि.सं.)। स्थानीय भोजलाई बास स्थित श्मसान की गली में जल जमाव हो जाने के कारण आक्रोशित लोगों ने नगरपरिषद प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे रामनिवास प्रजापत ने बताया कि वर्षों से यहां पर समस्या व्याप्त है, लेकिन हाथों हाथ जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। दूसरी ओर शिवभगवान चौहान, गणेश मंडावरिया, पार्षद रेंवतमल पंवार, प्रेम स्वामी, रविन्द्र पांडे, राजकुमार बोहरा, सुरेंद्र प्रजापत रमेश प्रजापत, गोविंद, विष्णु, विपिन प्रजापत, मंजू देवी, द्रोपती देवी, दिनेश जागिड़, सुनीता, सुनील प्रजापत सहित अनेक लोग मौजूद रहे। लोगों ने बताया कि श्याम स्वर्णकार की माताजी के देहांत को कुछ ही दिन हुए हैं और लोग यहां शोक जताने के लिए आते हैं, लेकिन बीच में सड़क पानी से भरी पड़ी है। ऐसे में लोग काफी परेशान हो रहे हैं। वहीं श्मसान के सामने पानी भरने से भी लोग परेशान हैं। हालांकि पत्रकारों के कैमरे हटते ही प्रदर्शन भी समाप्त हो गया।