कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का किया राजलदेसर से शुभारंभ

राजलदेसर न्यूज सर्विस अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ राजलदेसर कस्बे के मुंडाई बांस से शुभारंभ कांग्रेस नेता पूसाराम गोदारा, पूर्व पालिका अध्यक्ष हंसराज पारीक, कांग्रेस नगर अध्यक्ष जब्बार खोकर, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तरुण चाकलान, मोहम्मद शरीफ छिंपा के सानिध्य में अभियान का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर कांग्रेस नेता पूसाराम गोदारा ने कहा राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई जिसका समापन सोमवार को कश्मीर में यात्रा का समापन किया गया अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का आज पहले चरण का शुभारंभ राजलदेसर में किया गया है इसमें 10 जगह पर इस तरह के कार्यक्रम राजलदेसर में आयोजित किए जाएंगे जिसका प्रथम चरण के अभियान का शुभारंभ आज किया है इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष हंसराज पारीक ने वर्तमान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा की एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों को अधिक से अधिक जानकारी देकर फायदा दिलाने की कार्यकर्ताओं से बात कही साथ ही इस हाथ जोड़ो यात्रा में अधिक से अधिक कांग्रेस के कार्यकर्ता इससे यात्रा में सम्मिलित होकर कांग्रेस को और मजबूत करने की कार्यकर्ताओं से बात कही वही नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जब्बार खोखर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा पूरे राजलदेसर कस्बे में सभी बूथों पर जाकर राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक प्रसारित करके उनका आम लोगों को ज्यादा से ज्यादा फायदा कैसे हो इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी इस अवसर पर मुंशी कलाल, बाबूलाल कलाल, मोहम्मद अशफाक बगड़, पार्षद नबी बक्स, जाकिर हुसैन, लालचंद कुचेरिया, सोनू वाल्मीकि मोहम्मद, शरीफ बेहलीम, पूर्व सरपंच मनफूल टांडी, इकबाल बगड़, अमजद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने घरों पर स्टिकर लगाकर यात्रा का शुभारंभ किया