सादुलपुर - राजगढ़ तहसील क्षेत्र के दो युवकों की हरियाणा में बिती  रात्रि (21 मई) को एक दुर्घटना में मौत हो गई जबकि 3 घायल हो गए हैं।

सादुलपुर - राजगढ़ तहसील क्षेत्र के दो युवकों की हरियाणा में बिती  रात्रि (21 मई) को एक दुर्घटना में मौत हो गई जबकि 3 घायल हो गए हैं।

घायलों में दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। यह सभी लोग नवा तथा गुड़ान गांव के हैं जो एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा के गांव में शादी में जा रहे इन युवकों की बोलेरो कैंपर बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। सुहासडा लोहारू के बीच हुई यह सड़क दुर्घटना इतनी खतरनाक थी की गाड़ी के परखच्चे से उड़ गए। यहां एक अंडर पास है और उसके आगे 90 डिग्री जैसा घुमाव है। उस घुमाव पर गाड़ी नियंत्रण में नहीं रही।
गाड़ी में सवार नवा गांव के रिशाल पूनियां और गुड़ान के निशांत उर्फ पिंकू पुनिया की मौके पर ही मौत हो गई। नवा के नवीन पूनियां सहित गुड़ान के दो अन्य युवक घायल हो गए हैं। नवीन के पांवों में फ्रेक्चर है पर उसकी हालत खतरे से बाहर है जबकि दो अन्य की स्थिति गंभीर बताई गई है।
तीनों घायलों को तत्काल रेवाड़ी ले जाया गया और अब उन्हें जयपुर रेफर किया जा रहा है।