मंत्री रामलाल में पायलट के खिलाफ बयान देकर कांग्रेस हाईकमान की खिलाफत की है

मंत्री रामलाल में पायलट के खिलाफ बयान देकर कांग्रेस हाईकमान की खिलाफत की है

चूरू। नगर परिषद के पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया ने बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि मंत्री रामलाल द्वारा पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के खिलाफ बयान देकर कांग्रेस हाईकमान की खिलाफत की है  महनसरिया ने कहा कि अभी पिछले दिनों ही कांग्रेस हाईकमान ने सचिन पायलट को कांग्रेस का असेट है कहा था। महनसरियाा ने मंत्री रामलाल से कहा कि पायलट की खिलाफत ना करें। क्योंकि केंद्र की भाजपा सरकार हमारे नेता राहुलजी गांधी को परेशान कर  देश में भय व नफरत का माहौल पैदा कर रही है। जिसके खिलाफ  सत्याग्रह कर के चुनावी वर्ष में कांग्रेस को मजबूत करना चाहिए। महनसरिया ने कहा कि सचिन पायलट कांग्रेस के लोकप्रिय जन नेता है। 
पायलट ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए 2013 से 2018 तक पार्टी के लिए की गई कड़ी मेहनत का परिणाम है की राजस्थान में कांग्रेस की 21 सीटों से 100 सीटें आई वह राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनी। पायलट कांग्रेस का भविष्य है।.प्रेस वार्ता में पार्षद हाजी अली मोहम्मद भाटी, पार्षद समीउल्लाह गोरी, पार्षद रामेश्वर नायक, अमर सिंह दनेवा, लक्ष्मण सिंह न्योल, डीके फगेडि़या, कालूराम महर्षि व मोहन टेलर आदि उपस्थित थे।