अलवर समाजसेवा में अग्रणी रहा है-मंत्री जूली

अलवर समाजसेवा में अग्रणी रहा है-मंत्री जूली


- दो बेटियों की शादी में कन्यादान कर दी खुशियां, समाजसेवी 21 महिलाओं को उत्कृष्ट सेवा का दिया सम्मान

अलवर। जिला अलवर हमेशा सांप्रदायिक सौहार्द की एक मिसाल रहा है। मुस्लिम युवतियों के विवाह में भी अलवर का सर्व समाज आगे आया और रविवार को दो बेटियों का कन्यादान किया। जिससे बेटियों के घर में खुशी ओर आपसी सदभावना भी देखने को मिली।
नेक कमाई और डॉ. गोपाल रॉय चौधरी ट्रस्ट के संयुकत तत्वावधान में रविवार को आलमचंद भाटिया ट्रस्ट और खान चंद चिमानी बाई हजरती ट्रस्ट के सहयोग से दो बेटियों का विवाह किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि रूप में पहुंचे सामाजिक न्यायिक व अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने भी अपनी तरफ से दो लहंगे दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि अलवर समाजसेवा में अग्रणी रहा है। अलवर के नेक कमाई समूह के कार्यों की जानकारी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी है। नेक कमाई, डॉ. गोपाल रॉय चौधरी ट्रस्ट और एक प्रयास संस्था की ओर से 31 लड़कियों का एक मंच पर सामूहिक विवाह प्रदेश में अनोखी मिसाल बनेगा, जिसमें मुख्यमंत्री को लाने का प्रयास किया जाएगा। नेक कमाई समूह के कार्यों से युवाओं का जुडऩा चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने कहा कि नेक कमाई कन्यादान जैसे पुनीत कार्य कर रही है, जिसमें आना वाला अपने आपको गौरान्वित महसूस करता है।
कार्यक्रम के अतिथियों में एप गुरू इमरान खान, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र पाल शर्मा, अलवर मत्स्य लघु उद्योग संघ के सचिव अजय आनंद गोयल, समाजसेवी दौलत राम हजरती, शिक्षाविद प्रो. जी.डी. मेहंदीरता, रोटरी कलब अलवर फोर्ट के अध्यक्ष मधुर अग्रवाल, सरकारी स्कूलों की काया-कल्प करने वाले इंजीनियर राजेश लवानिया, एक प्रयास संस्था की अध्यक्ष अरुणा देवड़ा और संरक्षक मीना तनेजा मौजूद रही। कार्यक्रम में सभी ने बेटियों का कन्यादान किया और उनको शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में मुख्य समन्वयक अभिषेक तनेजा ने बताया कि नेक कमाई समूह अब तक 99 विवाह में कन्यादान कर चुका है। अब एक प्रयास संस्था के सहयोग से सामूहिक विवाह किए जाएंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय खिलाड़ी पायल सैनी ने आत्मरक्षा के गुर सिखाए।
- महिलाओं को उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार से किया सम्मानित
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में एक प्रयास संस्था की अध्यक्ष अरुणा देवड़ा, आर्ट आफ लिविंग की प्रशिक्षणकर्ता बालकों को संस्कारवान बनाने का अभियान चला रही मंजू चौधरी अग्रवाल, खंडेलवाल महिला संगठन की अध्यक्ष कुसुम खंडेलवाल, शिक्षाविद डॉ. मधुबाला मीणा,  शिक्षाविद डॉ. कुमकुम कपूर, सेवा के क्षेत्र में  वीना अरोड़ा, खिलाड़ी पायल सैनी, शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार कर रही किरण, ग्रामीण किसान रेखा, आधुनिक तकनीक से खेती करने वाली किसान पिंकी देवी, उदघोषक और शिक्षाविद सीमा शर्मा, महिलाओं के अधिकारों के लिए कार्य कर रही शोभना शर्मा, योग ओर सेल्फ डिफेंस की प्रशिक्षणकर्ता सुमन यादव, शिक्षाविद  ललिता मीणा, आलमचंद भाटिया ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी चन्द्रकांता भाटिया, उमा मीणा और पूनम, गायत्री परिवार की मुख्य ट्रस्टी समाज सेविका डा. सरोज गुप्ता, बाल संस्कारों के लिए कार्य कर रही अक्षिता तिवाड़ी और प्रगति पाराशर हैं। कार्यक्रम का संचालन गुरप्रीत सिंह निक्का ने किया। संरक्षक दौलत राम हजरती ने नेक कमाई समूह की गतिविधियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में संरक्षक मीना तनेजा, डा. सत्यभान यादव, सौरभ कालरा, मत्स्य विश्वविधालय के सहायक कुल सचिव डॉ. आशुतोष शर्मा, प्रेम प्रकाश शर्मा और रुमीना चौधरी, प्रेम प्रकाश शर्मा, सारिका गोयल, रुमीना चौधरी, अनिल, टीकम सैनी, कुंती अग्रवाल सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।