ब्रजभूमि कल्याण परिषद की टीम ने, भूपेंद्र यादव से मिलकर मेवात विकास बोर्ड भंग कराने की मांग की

ब्रजभूमि कल्याण परिषद की टीम ने, भूपेंद्र यादव से मिलकर मेवात विकास बोर्ड भंग कराने की मांग की

मेवात विकास बोर्ड राजस्थान मैं भंग कराने के लिए भाजपा अपने घोषणा पत्र में घोषित करें - डॉ पंकज गुप्ता

अलवर। ब्रजभूमि कल्याण परिषद की टीम डॉ पंकज गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास पर पहुंची और ब्रजभूमि कल्याण परिषद के कार्यकर्ताओं ने उन्हें गुलदस्ता भेंट किया गया और परिषद के आंदोलन और सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया इस मौके पर डॉ पंकज गुप्ता ने कहा की ब्रजभूमि कल्याण परिषद 30 वर्षों से राजस्थान के मेवात विकास बोर्ड जो कि संविधान के खिलाफ तत्कालीन हरिदेव जोशी सरकार ने बनाया था को भंग करने के लिए आंदोलन कर रही है। वोटों की खातिर क्षेत्र का सांप्रदायिक विभाजन है और तुष्टिकरण की राजनीति के द्वारा उसी आधार पर इसका गठन किया गया था जिस आधार पर 1947 में भारत की धरती का विभाजन करके पाकिस्तान का निर्माण किया गया था, उन्होंने बताया की यह विकास का नहीं विनाश का बोर्ड है और नवीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से उन्होंने यह भी कहा की राजस्थान  विधानसभा के आगामी चुनाव के घोषणा पत्र के अंदर भी यह बात प्रमुखता से आनी चाहिए कि भाजपा की सरकार संविधान के खिलाफ लिए गए इस निर्णय को बदलेगी और मेवात विकास बोर्ड को भंग करेगी और उसके स्थान पर ब्रज विकास बोर्ड बनाएगी, ब्रज की धरती कृष्ण भक्तों की है और ब्रज की धरती पर यह मेवात का तमगा ब्रजभूमि के लोग नहीं बर्दाश्त कर सकते और इसको भगवान श्री कृष्ण का अपमान मानते हैं ब्रजभूमि का अपमान मानते हैं और 30 वर्षों से यह आंदोलन चल रहा है ब्रजभूमि कल्याण परिषद लगातार इस मुद्दे पर जन जागरण कर रही है कृष्ण भक्तों और संत समुदाय इस मुद्दे पर लामबंद हो रहा है और 15 अप्रैल 2023 को वृंदावन में ब्रजभूमि कल्याण परिषद के तत्वाधान में विशाल ब्रज रक्षार्थ सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पूरे हिंदुस्तान से संत समुदाय और कृष्ण भक्त लामबंद होंगे, चर्चा करेंगे और  इस मुद्दे पर आगे की रणनीति बनाएंगे. 
इस मौके पर ब्रजभूमि कल्याण परिषद के प्रांत संयोजक निर्मल सुरा, तिजारा भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट कुलदीप यादव आदि दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।