आर टी एच के विरोध में चिकित्सकों ने किया सद्बुद्धि यज्ञ

आर टी एच के विरोध में चिकित्सकों ने किया सद्बुद्धि यज्ञ


सुजानगढ़ (नि.सं.)। राईट टू हेल्थ के विरोध में चिकित्सकों एवं प्राइवेट हॉस्पिटल संचालकों एवं स्टाफ ने डॉक्टर योगिता सक्सेना के नेतृत्व में गांधी चौक में सद्बुद्धि यज्ञ किया। डॉ योगिता सक्सेना ने बताया कि हम सभी ने यह यज्ञ करके प्रार्थना करते हैं कि भगवान मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि दें और यह डॉक्टर विरोधी राईट टू हेल्थ बिल जो कि किसी भी प्रकार से जनता के हित में नहीं है, इसे वापस ले। डॉक्टर एसएन जांगिड़, तपस्या सेठिया, डॉक्टर एसएन बजाज, डॉक्टर एनके प्रधान, डॉक्टर अभिषेक शर्मा, डॉक्टर नीलम जांगिड़, डॉ दिलीप सोनी, डॉक्टर पुरुषोत्तम करवा,  लियाकत अली, बंटी सबलानिया, किरण वालिया, निरमा, पूजा शर्मा, तरुण, प्रहलाद, सोहेल, अशोक शर्मा, कुशाल, तारा देवी, सविता टाक, मोनू, रणवीर, साहिल दिलखुश आदि ने सम्मिलित होकर आहुतियां दी। यज्ञ पश्चात डॉक्टर योगिता सक्सेना, डॉ एस एन जांगिड़ डॉक्टर आदि ने सम्बोधन देते हुए सरकार से इस बिल को वापस लेने की मांग की।