जीवन में उल्लास और उजास का प्रतीक है होली- मंडेलिया

जीवन में उल्लास और उजास का प्रतीक है होली- मंडेलिया

पूर्व विधायक मंडेलिया,सभापति पायल ने की होली की रामाश्यामा
चूरू। पूर्व विधायक हाजी मकबुल मंडेलिया और सभापति पायल सैनी ने होली के अवसर पर शहर के बाजार में घूमकर व्यापारियों और आमजन से रामा.श्यामा कर शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान हाजी मकबुल मंडेलिया ने लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि होली का त्योहार हमारे जनजीवन में उल्लास और उजास का प्रतीक है। हमारे चूरू की गंगा.जमुनी संस्कृति हमारे त्योहारों को और भी खास बना देती है, जब हम सब मिल जुलकर यह त्योहार मनाते हैं। 
सभापति पायल सैनी ने व्यापारियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदरबनाने में सहयोग करें। 
इसी क्रम में होली के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस  में पूर्व विधायक हाजी मकबुल मंडेलिया और कांग्रेस कार्यकताओं ने गुलाल लगाकर व मीठाई खिलाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी तथा जनता का मौहब्बत का पैगाम दिया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता होली के गीतो पर जमकर नाचे।
इस अवसर पर चूरू शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धान्धू, कमला पुनियां, पंचायत समिति प्रतिपक्ष नेता धर्मेन्द्र बुडानिया, किसान नेता आदूराम न्यौल, सोहनलाल मेघवाल, रामेश्वर प्रजापत, किशनाराम बाबल, श्रवण बसेर, रामेश्वर नायक, हरफुल सिंह भाम्भू, राजीव बहड, अजय दाधिच, निरज शर्मा, किरोडीमल मीणा, जया
शर्मा, अयुब फौजी, कृष्ण सुन्डा, शाहरूख खान, डूंगरसिंह, महबुब कुरेशी, एडवोकेट ओमप्रकाश कल्ला, विमल शर्मा, तोफिक खान, युसुफ खां मोयल, असलम मोयल, शंकर डाबला, चन्द्रप्रकाश सैनी, दुर्गाराम मेघवाल, जगनाराम, पूर्णाराम, सांवरमल, सबीर खां, प्यारेलाल दानोदिया, सरोज सैनी, सुनिता जांगिड, सलीम मिस्त्री, सलीम पीए, गोकुल शर्मा, अजीज
खान, आसिफ निर्वाण, इस्माईल भाटी, बाबू मंत्री, तारीख नागौरी, विजय सारस्वत, शाहिद खान, समीउल्ला गौरी, आबिद जाबासरिया, अनिस खान, शकुर शेख, सुर्यप्रकाश वर्मा, विजय सारस्वत, विनोद खटीक, खालीद कुरेशी, सदीक लीलगर, युसुफ लुहार, सहित सैकडो कार्यकर्ता मौजुद थे।