राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा की आंधी एवं जनता के भरोसे की बदौलत कर्नाटक में कॉंग्रेस की जीत हुई है- मंत्री जूली

राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा की आंधी एवं जनता के भरोसे की बदौलत कर्नाटक में कॉंग्रेस की जीत हुई है- मंत्री जूली


अलवर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने कर्नाटक में कॉग्रेंस पार्टी की प्रचण्ड बहुमत से विजय होने पर खुशी जताते हुए कहा कि राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा की आंधी एवं जनता के भरोसे की बदौलत कर्नाटक में कॉंग्रेस की जीत हुई है। उन्होने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय कॉग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी एवं कॉग्रेस पार्टी की रीढ प्रत्येक कार्यकर्ताओं का जाता है। उन्होने कहा कि कॉग्रेस की इस जीत से पूरे देश मे उत्साह का माहौल है। उन्होने कहा कि यह इतिहास रचने वाला परिणाम देश में बदलाव की राजनीति का संकेत है। उन्होने भारतीय जनता पार्टी पर  निशाना साधते हुए कहा कि कर्नाटक चुनाव में हिन्दु-मुस्लिम एवं बजरंगबली के नाम पर तुष्टीकरण की ओछी राजनीति भी की गई बावजूद इसके जनता ने भाजपा के प्रत्याशियों को दरकिनार कर, यह साबित कर दिया कि अब जनता विपक्ष की घिनोनी राजनीति को भली-भांति जान चुकी है। 
उन्होंने कहा कि इस सियासी घटनाक्रम में राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा से नफरत के बाजार को जनता ने नकाराते हुए मुहब्बत की दुकान कॉग्रेस पार्टी की झोली में डाली है। उन्होने कहा कि बजरंगबली ने झूठ की राजनीति के इन बयानवीरो की बोलती बंद कर दी है। 
कर्नाटक का चुनाव परिणाम आने के बाद जहां पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा है वही अलवर ग्रामीण विधानसभा सहित शहर में भी कॉग्रेस कार्यकताओं में जबरदस्त उत्साह नजर आया। केबिनेट मंत्री टीकाराम जूली के नेतृत्व मे अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के उमरैण व मालाखेडा ब्लॉक एवं शहर में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, जीत का यह ऐतिहासिक पल मनाया गया।
उधर, केबिनेट मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कुशल नेतृत्व एवं मॉडल राजस्थान की बदौलत राजस्थान में कर्नाटक का इतिहास राज्य सरकार फिर एक बार सत्ता में वापसी कर दोहराएगी।