अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती


अलवर। भाजपा अलवर अल्पसंख्यक मोर्चा अलवर (दक्षिण) की ओर से मोर्चा जिलाध्यक्ष इंजी. इब्राहीम खान के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जयन्ती मनाई। इस दिन को भाजपा द्वारा सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
मोर्चा जिलाध्यक्ष इंजी. इब्राहीम खान ने इस अवसर पर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म 25 दिसम्बर 1924 को हुआ और 16 अगस्त 2018 को इस दूनिया से रूकसत हो गये। हिन्दी कवि, पत्रकार व प्रखर वक्ता थे। उन्हें सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया उन्हें भारत के प्रति निस्वार्थ समर्पण और समाज की सेवा के लिए भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पदम विभूषण दिया गया। इनके अलावा भी उन्हें कई पुरस्कार सम्मान और उपाधियों से नवाजा गया।
इस मौके पर मोर्चा के जिलाध्यक्ष इंजी. इब्राहीम खान, जिला उपाध्यक्ष सुखपाल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष गफूर खान, आरिफ खान, ताहिर खान, साहिल खान, गुरमीत सिंह , सिकन्दर सिंह, दिनेश कुमार, राधे कुमार, रूप सिंह, इरशाद खान, रोकी सिंह सहित अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।