अखिल भारतीय नामदेव समाज राज सेवक समूह का प्रथम प्रतिभा सम्मान एवं स्नेह मिलन समारोह

जयपुर टाइम्स
चाकसू:- अखिल भारतीय नामदेव समाज ( दर्जी, छीपा) राज सेवक समूह का प्रथम प्रतिभा सम्मान एवम स्नेह मिलन समारोह, हनुता बैंक्वेट, मानसरोवर में शनिवार को आयोजित हुआ। जिसमें राज सेवा में नवचयनित 24 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। जिनमे मुख्य रूप से भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय अभियांत्रिकी सेवा,राजस्थान प्रशासनिक सेवा, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, और भारतीय सेना/ वायुसेना में चयनित प्रतिभागियों का सम्मान किया गया। प्रतिभाओं में मुख्यत आई ए एस दीप्ति रोहिल्ला, फ्लाइट लेफ्टिनेंट आंचल गंगवाल, आर ए एस आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई प्रतिभाओं को तलाशना और तराशना , उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोड़ना और भविष्य में बालक बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना रहा। जिला न्यायाधीश सत्यनारायण टेलर की अध्यक्षता में अतिथियों के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग रुणवाल, आईजी अनिल टांक, महावीर किंजडा (रामाज् ग्रुप), राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीराम सोपरा, अशोक गोठरवाल, आरडी रोहिल्ला, गिरधारीलाल टेलर, कुंजबिहारी छीपा, जगदीश परिहार, जगदीश नामदेव, अरुण वर्मा, कमल रुहेला आदि अतिथिगण शामिल हुए। इनके अलावा कार्यक्रम में उच्च पदों पर पदस्थापित बहुत से सदस्यगणों ने हिस्सा लिया और बढ़ चढ़कर उत्साहपूर्वक कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम को आयोजन सत्यनारायण टेलर ( जिला जज), रमाकांत वर्मा, चंद्रशेखर टेलर ,कन्हैयालाल, किरण, हितेश रोहिल्ला, मोहन, अजय, देवेन्द्र ,मुकेश, अशोक, मोहित, हरीश वर्मा, कमलकांत,नवीन द्वारा किया गया।