अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन


सवाई माधोपुर, 8 मार्च। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वाधान में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर सचिव श्वेता गुप्ता ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह (4 मार्च से 11 मार्च 2023) के अवसर पर कार्यालय जिला अग्रणी प्रबंधक बजरिया सवाई माधोपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने शिविर के दौरान उपस्थित छात्राओं को बताया कि माननीय रालसा जयपुर के निर्देशानुसार 4 मार्च 2023 से 11 मार्च 2023 तक अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह मनाया जा रहा है। समाज और देश के विकास में जितना योगदान पुरूषों का है, उतना ही महिलाओं का रहा है। महिलाओं को पुरूषों के समान उतना अधिक सम्मान और अवसर नही मिलते। लेकिन समय के साथ मिलाएं घर परिवार की चार दीवारों को पार करके राष्ट्र निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दे रही है। खेल जगत से लेकर मनोरंजन जगत तक और राजनीति से लेकर सैन्य व रक्षा मंत्रालय तक में महिलाएं बड़ी भूमिका में है। महिलाओं की भागीदारी का हर क्षेत्र में बढ़ावा देने और महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए हर वर्ष अंतराषर््ष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। महिला दिवस के मौके पर दुनियाभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हेाता है। इसका उद्देश्यक महिलाओं को उनके अधिकारों के बारें में जागरूकरना समाज में पुरूषों के बराबर सम्मान कार्य के समान अवसर प्रदान करना है तथा नालसा एवं रालसा द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याण योजनाएं एवं कानून संबंधी विधिक जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक श्योपाल मीना, ए.एल.डी.एम. रानु चांदना, सहायक जिला रोजगार अधिकारी प्रिया मीना सहित अन्य स्टाफगण एवं बालिकाऐं व महिलाऐं आदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन:- 8 पीआरओं 1 जागरूकता शिविर में जानकारी देती जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता।