किसानों के हितों की रक्षा के प्रति संकल्पित है भाजपा - राठौड़

किसानों के हितों की रक्षा के प्रति संकल्पित है भाजपा - राठौड़


चूरू। क्रय-विक्रय सहकारी समिति चूरू के पद ग्रहण समारोह में राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा है कि भाजपा किसान के हितो और अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।
नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने कहा कि जहां भाजपा ने किसानों के हित के कार्य किए हैं वहीं कांग्रेस ने किसानों को हमेशा ठगा है। राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में जब भाजपा की सरकार बनेगी तो किसान को केन्द्र में रखकर कार्य किये जायेगे। उन्हें खाद बीज एवं यूरिया के लिए दर-दर भटकना नही पड़ेगा। उन्होने वर्तमान समय में सहकारिता कार्यक्रम की अहमियत पर जोर देते हुऐ कहा कि आज सहकारिता के जरीये आम आदमी और किसान को किस प्रकार से राहत प्रदान की जाये इसके लिए भाजपा लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार में भी सहकारिता मंत्रालय का गठन इसी उदेश्य से किया गया है कि प्रत्येक किसान को उसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मामले में नाकाम साबित हुई है। सरकार गठन के लगभग साठे चार साल बाद भी आज तक किसान अपने कर्जा माफी की बाट जो रहा है। आज प्रदेश में किसान की हालत बद से बदतर हो रही है। किसान को समय पर बिजली, पानी और खाद सही समय पर नही मिलने से उसकी फसल चोपट हो रही है। प्रदेश सरकार के शासन में किसान को अपनी फसल खराबे का उचित मुआवजा नही मिल रहा है जिससे किसान ने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। उन्होने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में प्रदेश का किसान इस नाकारा सरकार को उखाड़ फेंकेगा। उन्होंने कहा राजस्थान विधानसभा मे राज्य सरकार ने स्वयं स्वीकार किया कि प्रदेश के 3.40 लाख किसानों ने राष्ट्रीयकृत बैक से कर्जा लिया  6 हजार करोड़ रुपए का कर्जा उन पर था। 95 हजार किसानों का कर्जा नहीं चुकाने के कारण खाते एनपीए हो गये 18 हजार किसानों की जमीन नीलाम हो गई। उन्होंने क्रय विक्रय विभाग को भवन निर्माण के लिए विधायक कोटे 10 लाख रुपये की घोषणा की। राठौड़ ने नव निर्वाचित क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष बजरंग लाल कस्वां एवं उपाध्यक्ष सम्पत सिंह को कार्यभार ग्रहण करवाया। 
 इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.वासुदेव चावला, बसंत शर्मा, प्रधान दीपचन्द राहड़, उपजिला प्रमुख महेन्द्र न्यौल, होलसेल भण्डार अध्यक्ष मोहन गढ़वाल व जिला महामंत्री भास्कर शर्मा मंचस्थ रहे। महेन्द्र कुमार ने सभी का स्वागत किया। क्रय विक्रय सहकारी संस्था के अध्यक्ष बजरंग लाल कस्वां ने आभार जताया। 
कार्यक्रम में क्रय विक्रय सहकारी संस्था के संचालक मण्डल सदस्य सुगनाराम, सुखदेव ढाका, शिवकुमार ओझा, दौलतराम, रामस्वरूप नंदराम, मैनाकुमारी, पवन कुमार, सुनिता देवी व कविता देवी, नारायण बेनीवाल, सुनील ढाका, कमल रामसरा, धीरसिंह राठौड़़, ईशर राम कस्वां, लक्ष्मणराम कस्वां, राजपाल सौंलंकी, भंवरलाल कस्वां, सरपंच सुभाष कुमार, हरिराम पड़गड़, सुबेदार हरिसिंह कस्वां, केशराराम, डूगंरराम कस्वां व अश्विनी बुडानिया सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रवि दाधीच ने किया।