खिलाड़ियों का राजस्थान थांग ता संघ की और से किया गया सम्मान

अलवर
राजस्थान थांग था खेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ पंकज गुप्ता ने प्रेस वार्ता में बताया कि पद्म श्री पुरुस्कार की घोषणा में थांग था खेल के लिए मणिपुर की सरकार ने गलती से कामीगतबम शानाधोईबा शर्मा का नाम चयनित कर लिया जो कि सरासर गलत है शानाधोईबा शर्मा का नाम लोक कला और संस्कृति से जुड़ा हुआ है और उन्हें अगर पुरस्कार मिलना है तो उस श्रेणी में मिलना चाहिए, राजस्थान थांग ता संघ के अध्यक्ष डॉ पंकज गुप्ता ने सरकार से गलत नाम का चयन करने पर सवाल खड़े किए हैं। थांग ता मणिपुर राज्य से उत्पन्न हुआ खेल हैं जो कि ग्रैंड मास्टर एच प्रेम कुमार ने दिन रात मेहनत करके थांग ता मार्शल आर्ट्स को भारत मे ही नहीं पूरे विश्व मे फैलाया हैं और ग्रह मंत्रालय द्वारा पद्म श्री पुरुस्कार की सूची मे जो शानाथोइबा का नाम थांग ता खेल से लिया हैं वो बिल्कुल गलत हैं। अतः राजस्थान थांग ता संघ सरकार से आग्रह करता हैं कि थांग ता खेल से सही व्यक्ति ग्रैंड मास्टर प्रेम कुमार हैं जो कि इसके हकदार हैं राजस्थान थांग ता ने विरोध दर्ज करवाया इस मोके पर खेलों इंडिया यूथ गेम मण्डल मध्यप्रदेश में थांग ता में खेल कर आये खिलाड़ियों का राजस्थान थांग ता संघ की और से सम्मान किया गया। इस मोके पैट कोच महागुरु सोमवीर सिंह तवर, महिला कोच निधि शर्मा, का भी सम्मान किया गया। ज्ञात रहे कि खेलों इंडिया यूथ गेम में अलवर के 5 खिलाड़ियों का चयन हुआ 1 बालिका एवं 4 बालक खिलाड़ियों का चयन हुआ एक बालिका सृष्टि यादव का 56 किलोवर्ग थॉर वर्ग में फुनबा अनिशूभा में एवं दिव्यांश मक्कड़ का 60 पुनाबाआमा, नितिन कुमार 60 पुनाबा अनिशूभा प्रदीप सैनी 56पुनाबा अनिशूभा जय गुप्ता 56 भार वर्ग पुनाबाआमा खेल स्टाइल में चयनित रहें। इस मोके पर थांग ता के ज़िला अध्यक्ष अश्वनी जावली, यशवंत गुप्ता, हरि सिंह चौधरी, खुशीराम, आदि उपस्थित रहें