पीड़ित मानवता की सेवा पुण्य कर्म है: संत कमलेश्वर भारती

पीड़ित मानवता की सेवा पुण्य कर्म है: संत कमलेश्वर भारती


सुजानगढ़ (नि.सं.)। स्थानीय रेलवे स्टेशन के सामने स्थित तिरूपति हॉस्पीटल का उद्घाटन संत कमलेश्वर भारती के सानिध्य में विधायक मनोज मेघवाल ने फीता काटकर किया। महंत कमलेश्वर भारती ने कहा कि पीड़ित मानव व दीन दुखियों की चिकित्सा के माध्यम से सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। इस हॉस्पिटल के खुलने से क्षेत्र के रोगियों को बढ़िया इलाज में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित मानव की सेवा करने से बड़ा कोई धर्म नहीं है। विधायक मनोज मेघवाल ने कहा कि निजी अस्पताल भी चिकित्सकीय क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका रखते हैं। संत कमलेश्वर भारती व विधायक मेघवाल ने ऑपरेशन थियेटर व डाक्टर्स चैम्बर्स का निरीक्षण भी किया। अस्पताल के संचालक भंवरलाल बागड़ा ने अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में सभापति निलोफर गौरी, कांग्रेस नेता पूसाराम गोदारा, उपसभापति अमित मारोठिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप तोदी, अरिस्दा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय चौधरी, पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, रामावतार शर्मा, विद्याधर बेनीवाल, नेता प्रतिपक्ष जयश्री दाधीच, बजरंग सैन, बीदासर प्रधान संतोष मेघवाल, पंचायत समिति सुजानगढ़ की प्रधान मनभरी देवी, मोहम्मद इदरीश गौरी, पार्षद मधु बागरेचा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। भंवरलाल बागड़ा, पार्षद मुकुल मिश्रा, मनोज बगड़ा, राजकुमार बागडा़ आदि ने आये हुए सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।