भाजपा की जनआक्रोश रैली में जुटेंगे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष जोशी व प्रतिपक्ष नेता राठौड़ आएंगे चूरू, बैठक में तय की रणनीति

भाजपा की जनआक्रोश रैली में जुटेंगे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष जोशी व प्रतिपक्ष नेता राठौड़ आएंगे चूरू, बैठक में तय की रणनीति

चूरू। आगामी 11 अप्रैल को चूरू में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी एवं नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के चूरू आगमन एवं प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामियों के विरोध में आयोजित होने वाली जनाक्रोश रैली की तैयारी के निमित्त मंगलवार को विधायक निवास पर जिला अध्यक्ष धर्मवीर पुजारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में विचार मंथन किया गया।
चूरू विधानसभा के गांव गांव से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में हुई 
बैठक में 11 अप्रैल के कार्यक्रम में चूरू विधानसभा से 10,000 कार्यकर्ताओं सहित कुल 25000 कार्यकर्ताओं की जिला मुख्यालय पर उपस्थिति का लक्ष्य रखा गया है। 
कार्यक्रम में जिला संगठन प्रभारी रामगोपाल सुथार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और आगामी 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस हम सब कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का दिन है इस दिन को हम विशेष आयोजन कर मनाएं ।
पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सारण ने कहा कि हम सब के लिए गर्व का विषय है कि चूरू विधायक राजस्थान की सबसे बड़ी पंचायत राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बन कर अपनी कर्मभूमि चूरू आ रहे हैं। उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का मार्गदर्शन भी हम सबको मिलेगा इसलिए हम सब को अधिकतम कार्यकर्ताओं तक पहुंचकर इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाना है।
जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी ने कहा कि हम सब भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस सरकार की नाकामियों को जन जन तक ले जाएंगे एवं आने वाले समय में जिले की सारी विधानसभा सीटें किस प्रकार भाजपा जीते इसके लिए अभी से प्रयास करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे ।
बीकानेर संभाग के विस्तारक सोहनलाल शर्मा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पार्टी के द्वारा दिए गए आगामी कार्यक्रमों को लेकर आम जनता के बीच में जाएं ताकि आने वाले चुनाव में कांग्रेस के कुशासन से किस प्रकार से प्रदेश की जनता को मुक्ति दिलाई जा सकें ।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा प्रधान दीपचंद्र राहड़, पूर्व सभापति विजय शर्मा, नरेंद्र कवल, एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया, जिला उपाध्यक्ष चंद्राराम गुरी, भास्कर शर्मा, अभिषेक चोटिया, सत्तार खान, नगरपरिषद् चूरू नेता प्रतिपक्ष विमला गढ़वाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मदन गोपाल बालान, मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, दीनदयाल सैनी विद्याधर शर्मा, अमर सिंह बुडानिया, रतननगर चेयरमैन निकिता गुर्जर, जिला उपप्रमुख महेंद्र न्योल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अख्तर खान एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत मेघवाल ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक पदमसिंह राठौड़, नारायण बेनीवाल, सोशल मीडिया जिला सहसंयोजक सुरेश मिश्रा, सोशल मिडिया विधानसभा संयोजक नोमान खांन, राजेश माटोलिया, अरुण शर्मा, पार्षद ममता जोशी, राकेश दाधीच, असलम डायर, रजत शर्मा, अरूण शर्मा, राकेश ओझा, निरंजन सैन,संदीप लुगरिया, सहित चूरू विधानसभा के सभी जनप्रतिनिधि जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री हेम सिंह शेखावत ने किया।