जिला कलक्टर ने किया मिनी सचिवालय का निरीक्षण

जिला कलक्टर ने किया मिनी सचिवालय का निरीक्षण

अलवर। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रस्तावित अलवर दौरे की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ मिनी सचिवालय परिसर का जायजा लिया।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 12 मई को मिनी सचिवालय का उद्घाटन प्रस्तावित है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्घाटन समारोह की समस्त तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाए। उन्होंने अधिकारियों के साथ मिनी सचिवालय का अवलोकन किया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने मिनी सचिवालय में स्थाई महंगाई राहत कैम्प का भी निरीक्षण किया व कैम्प के सुचारू संचालन के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया ।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा, एडीएम द्वितीय इन्द्रजीत सिंह, एडीएम शहर नवीन यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सरिता सिंह, डीएसओ जितेन्द्र सिंह नरूका, नगर परिषद आयुक्त मनीष कुमार, यूआईटी सचिव अशोक कुमार योगी, उपखण्ड अधिकारी अशोक कुमार त्यागी, भूमि अवाप्ति अधिकारी सोहन सिंह नरूका, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियन्ता संगीत कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे ।