होलसेल भण्डार के निर्वाचित अध्यक्ष गढ़वाल व उपाध्यक्ष ओझा का किया अभिनंदन

होलसेल भण्डार के निर्वाचित अध्यक्ष गढ़वाल व उपाध्यक्ष ओझा का किया अभिनंदन


चूरू। जिल मुख्यालय स्थित नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर  शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में होलसेल भडार के नव निर्वाचित अध्यक्ष मोहनलाल गढ़वाल एवं उपाध्यक्ष राकेश ओझा का अभिनन्दन किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व जिला प्रमुख   हरलाल सहारण ने अभिनन्दन करते हुए कहा कि मोहनलाल गढ़वाल ने की कुशल प्रशासक के रूप में  पहचान बनाई है इनका पिछला कार्यकाल शानदार रहा। ये मिलनसार और प्रशासनिक कार्यों में कुशल व्यक्तित्व के धनी हैं । जिस प्रकार से इन्होंने निष्पक्ष रहकर अपने दायित्व का निर्वहन किया है उसीका परिणाम है कि इस वे फिर निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
इस अवसर पर विधानसभा संयोजक  पदम सिंह राठौड़, पूर्व जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा, पूर्व सभापति विजय शर्मा, प्रधान दीपचन्द राहड़, मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, दीनदयाल सैनी, पूर्व प्रधान विक्रम कोटवाद,  एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया, उप जिला प्रमुख महेन्द्र न्योल, नोरंग वर्मा, हेमसिंह शेखावत, दौलत तंवर, भास्कर शर्मा, नरेंद्र कंवल, प्रतिपक्ष विमला गढ़वाल, नारायण बेनीवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल बालान, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अख्तर खान, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष अजीत मेघवाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रभा धंधावत, सुरेश मिश्रा, राजीव शर्मा हरिराम चोपड़ा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन चावरिया, राकेश थालोड़, संजना माहिच,कपिल रक्षक व राजेश माटोलिया अध्यक्ष गढ़वाल व उपाध्यक्ष राकेश ओझा का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहन गढ़वाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा वे इस दायित्व के प्रति समर्पित होकर कार्य करेंगे।