विधायक निधि कोष से निर्मित सड़कों का किया लोकार्पण

अलवर। वार्ड नंबर 51 में विधायक निधि कोष से (राशि 14.68 लाख) श्री गिर्राज दर्शन कॉलोनी, दाउदपुर में निर्मित सड़कों का लोकार्पण शहर विधायक संजय शर्मा ने पूर्व पार्षद सरदार विजय सिंह से अनावरण पट्टिका से पर्दा हटवाकर कराया। इस अवसर पर शहर विधायक संजय शर्मा ने कहा कि अलवर शहर में पहली बार प्रत्येक वार्ड में उनकी जन समस्या अनुसार सड़कों का निर्माण, पानी की समस्या के निस्तारण हेतु बोरिंगो को लगवाना, आमजन के स्वस्थ जीवन हेतु पार्कों में जीमो को विधायक निधि कोष से लगवाया गया है व अनेक वार्डों में उक्त कार्यों का निर्माण जारी है, हर वार्ड में व्याप्त जन समस्या का निस्तारण करने हेतु हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। मेरा प्रयास यही रहेगा कि किसी वार्ड में कोई समस्या नही रहे। इस अवसर पर वार्ड वासियों द्वारा शहर विधायक संजय शर्मा व महापौर घनश्याम गुर्जर सहित अन्य अतिथियों का माल्यार्पण करते हुए साफा पहनाकर स्वागत सत्कार अभिनंदन किया गया। लोकार्पण के अवसर पर सुरेश मेहता, कृष्णा खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष हरीश अरोड़ा, पार्षद नरेंद्र शर्मा, सुनील चौधरी, राम अवतार शर्मा, पूजा अरोड़ा, दुलीचंद सेन, अरुण जैन, पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम मनचंदा, राजेंद्र सिंह बंटी, विजय सिंह, मोहर सिंह, सुखपाल सिंह, मनोज गुप्ता, महेंद्र शर्मा, जीतू गुप्ता, सुरेंद्र शर्मा, मुकेश तिवारी, दिलीप नरूका, जय किशन शर्मा, हरमीत सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में आमजन उपस्थित रहे।