पीडब्ल्यूडी विभाग का अधिकारी 6 लाख की रिश्वत लेते हुआ ट्रेप

पीडब्ल्यूडी विभाग का अधिकारी 6 लाख की रिश्वत लेते हुआ ट्रेप


अलवर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम अलवर ने पीडब्ल्यूडी विभाग में क्वालिटी कंट्रोल अधीक्षण अभियंता के पद पर तैनात रामेश्वर सिंह जाटव को छह लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी रामेश्वर सिंह ने कांटेक्ट से एक बार ढाई लाख रुपए तो एक बार डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत ली थी।
एसीबी को पीडब्ल्यूडी विभाग के क्वालिटी कंट्रोल विभाग में तैनात अधीक्षण अभियंता रामेश्वर सिंह जाटव द्वारा छह लाख की रिश्वत मांगने की शिकायत मिली। इस पर एसीबी ने मामले का सत्यापन करवाया। मामला सही पाया गया। एसीबी के अधिकारियों ने कांट्रेक्टर को छह लाख रुपए देकर रामेश्वर सिंह के पास भेजा। अलवर सरस डेयरी के पास कांट्रैक्टर ने रामेश्वर सिंह को छह लाख रुपए की रिश्वत दी। इसके बाद तुरंत एसीबी की टीम ने रामेश्वर सिंह को रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले रामेश्वर सिंह चार लाख रुपए रिश्वत ले चुका है। उसके खिलाफ लंबे समय से रिश्वत की शिकायतें मिल रही थी। एसीबी के अधिकारियों ने दो लाख रुपए की राशि व चार लाख रुपए डमी राशि लेकर कॉन्ट्रैक्टर को रामेश्वर सिंह जाटव के पास भेजा।