डॉ. संगीता भोवाल को वर्ल्ड एनिमल वेलफेयर अवार्ड 2025 से सम्मानित

डॉ. संगीता भोवाल को वर्ल्ड एनिमल वेलफेयर अवार्ड 2025 से सम्मानित

जयपुर। गोडशिप एकेडमी की निदेशक डॉ. संगीता भोवाल को पशु कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु वर्ल्ड एनिमल वेलफेयर अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 'वर्ल्ड' संगठन के निदेशक एवं राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड, राजस्थान सरकार के सदस्य मनीष सक्सेना ने प्रदान किया।

डॉ. भोवाल पिछले एक दशक से वृक्षारोपण, पक्षियों के लिए कृत्रिम घोंसले, बेसहारा श्वानों की देखभाल, पशु क्रूरता के विरुद्ध अभियान और शाकाहार को प्रोत्साहित करने जैसे कार्यों में सक्रिय हैं। उनकी निष्ठा को देखते हुए 'वर्ल्ड' संगठन चयन समिति ने उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना।

मनीष सक्सेना ने कहा कि डॉ. भोवाल समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। वह अपनी अकादमी के माध्यम से विद्यार्थियों में पशु प्रेम और करुणा की भावना विकसित करने के लिए सतत प्रयासरत हैं।

उल्लेखनीय है कि 'वर्ल्ड' संगठन पिछले 25 वर्षों से पशु कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को सम्मानित कर रहा है। इसी कड़ी में डॉ. संगीता भोवाल को पशुपालन एवं पशु कल्याण जागरूकता माह 2025 के तहत यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया।