हरियाणा में प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार बनने की गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा हरियाणा प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां को बधाई दी

हरियाणा में प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार बनने की गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा हरियाणा प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां को बधाई दी


                 .......
हरियाणा देश में सुशासन का रोल मॉडल बने, इसके लिये नायब सैनी सरकार काम करेगी- डॉ. पूनियां
                ........
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा में प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार बनने की देश के गृहमंत्री व भारत की राजनीति के चाणक्य अमित शाह ने भाजपा हरियाणा प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां को भाजपा कार्यालय पंचकुला (हरियाणा) में बहुत-बहुत बधाई दी, वहीं सतीश पूनियां ने अमित शाह का आभार जताकर हरियाणा जीत की बधाई दी।

अमित शाह का भाजपा कार्यालय पंचकुला (हरियाणा) आगमन पर भाजपा हरियाणा प्रभारी व भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया और हरियाणा में प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार बनने की बधाई दी।
पूनियां ने पंचकुला में मीडिया से बातचीत में कहा कि, यह चुनाव हरियाणा और देश के लिए खास था। हरियाणा के लोगों ने भाजपा को अच्छा बहुमत एवं आशीर्वाद दिया। हम यह सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे कि हरियाणा में अच्छा शासन हो, हरियाणा को अच्छी नीतियां दी जाएं और हरियाणा देश में सुशासन का रोल मॉडल बने।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल 17 अक्टूबर को हरियाणा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पंचकुला पधारेंगे, जिनको सुनने-देखने भारी संख्या में हरियाणा के कार्यकर्ता व आमजन आएंगे,  ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का सतीश पूनियां और भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने दशहरा मैदान पहुंचकर जायजा लिया।