केसरीचंद शर्मा बनें.राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष

केसरीचंद शर्मा बनें.राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष


चूरू। सरदारशहर के विधायक रहे स्व.भंवरलाल शर्मा के पुत्र केसरीचंद शर्मा को राजस्थान ब्राह्मण महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया है।
प्रांतीय मुख्य चुनाव अधिकारी सरदाशहर ओंकार त्यागी ने केसरी शर्मा के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा किया। उन्होंने बताया कि महासभा की केंद्रीय चुनाव समिति के घोषित निर्वाचन कार्यक्रम अन्तर्गत रविवार प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। निर्धारित समय तक केवल एकमात्र पं. केसरी शर्मा का ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ।
निर्धारित समय अवधि के पश्चात पं केसरी शर्मा को निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित कर दिया गया। 
परशुराम भवन के सभागार में नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शर्मा को मुख्य चुनाव अधिकारी ओंकार त्यागी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। चुनाव प्रक्रिया के दौरान राजस्थान की सभी जिला इकाइयों के जिलाध्यक्ष पदाधिकारी एवं प्रांतीय प्रतिनिधि उपस्थित थे। 
इस अवसर पर मुख्य चुनाव अधिकारी त्यागी, सहायक चुनाव अधिकारी ललित मिश्रा, राजस्थान ब्राहमण महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष पाराशर, दीक्षांत शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अरुणा गौड़, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा, महामंत्री पवन शर्मा, विष्णु गौड़, कुलदीप शर्मा, रामप्रसाद बोहरा, महेश शर्मा, भरत गौड़, रवि शर्मा व सुरेश तिवारी, सहित बड़ी संख्या में विप्र बंधु उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान के कद्दावर नेता रहें स्व.भंवरलाल शर्मा सरदारशहर के न केवल वर्षों विधायक रहे बल्कि वे राजस्थान ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष और बाद में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।