मिलेट फूड मेले का हुआ आयोजन

सुजानगढ़ (नि.सं.)। अवसर पर नेहरू युवा केंद्र खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार के जिला युवा अधिकारी एम आर जाखड़ के निर्देशानुसार सुजानगढ़ के केंद्रीय बस स्टैंड पर मिलेट फूड मेला कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बी एल भाटी ने की। भंवर सिंह राठौड़ एवं राजेंद्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि रहे। छात्रा ममता कंवर ने तिलकार्चन किया। भाजपा नेता बी एल भाटी ने कहा कि हमें स्वस्थ रहने के लिए राजस्थानी खान-पान को महत्व देना चाहिए। भाटी ने कहा कि मिलेट शब्द का मतलब होता है मोटा धान। बाजरा, गेहूं, विविध दालें ये सब मोटे धान हैं और स्वास्थ्यवर्धक हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2023 को मिलेट वर्ष का नाम दिया है।
एबीवीपी की इकाई अध्यक्ष रमा कंवर, महेंद्र सिंह भाटी, प्रेम, संजय, बबलू ,साजिद और उनके साथियों को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश देते हुए सब ने साथ में मिलकर पेड़ लगाए और घर-घर जाकर पौधे वितरित किए। उनका महत्व समझाते हुए एक घर को एक पेड़ की जिम्मेदारी सौंपी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मिलेट ऑफ ईयर के तहत मिलेट को प्रदर्शित करना था। रमा कंवर ने बताया कि राहुल सामरिया, विशाल, पान कंवर आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।