नेहरू उद्यान विकास समिति ने मनाया होली मिलन समारोह

नेहरू उद्यान विकास समिति ने मनाया होली मिलन समारोह

अलवर। नेहरू उद्यान विकास समिति के तत्वधान में नेहरू उद्यान में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट कांति चंद खंडेलवाल ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार रघुवर दयाल जैन उपस्थित रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अनीता ऊपरवाल व पुष्पा लोहिया उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष घनश्याम सैनी ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। समिति के सचिव ओम प्रकाश माथुर ने नगर विकास न्यास द्वारा नेहरू उद्यान में कराए गए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला, समिति के उपाध्यक्ष मोरध्वज चौधरी ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए समिति द्वारा समय-समय पर कराए गए अन्य कार्यों से अवगत कराया और सभी का ध्यान आकर्षित किया, ख्यात बाँसुरी वादक सुभाष नकड़ा द्वारा बाँसुरी पर होली के गीतों की स्वर लहरियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
नेहरू उद्यान विकास समिति के तत्वधान में आयोजित होली मिलन समारोह में चंदन तिलक लगाकर तथा गुलाब व गेंदा के फूलों की पत्तियों से होली  खेल कर पानी की बचत का भी संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान गीतकार रामचरण राग ने अपने दोहे व कविताएं सुनाई। इस समारोह में समिति के ऑडिटर विमल चंद जैन, समिति के पूर्व संरक्षक अशोक सरदाना, अशोक आहूजा, कमल आर्य, प्रमिला गुप्ता, उमा माथुर, महेंद्र चौधरी, बालकिशन गुप्ता, दिनेश तिवारी, ओम प्रकाश शर्मा, डॉ मनोज शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता नितिन झालानी, शिक्षाविद अंजू नकड़ा , अनिता चौधरी, एडवोकेट  जितेंद्र कुमार गुप्ता, एडवोकेट माणक चंद गुप्ता, भूपेंद्र सैनी, योगाचार्य शिक्षक श्रीकृष्ण शर्मा, शिक्षाविद रंगकर्मी मोहित पंडित, संदीप पंडित, लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता, राम प्रकाश गुप्ता, राधा रमन शर्मा, विशाल खंडेलवाल, विनीत सैनी और नेहरू उद्यान विकास समिति के कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।