भाजपा पदाधिकारियों द्वारा परिवर्तन यात्रा की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित 

भाजपा पदाधिकारियों द्वारा परिवर्तन यात्रा की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित 

जयपुर टाइम्स 
 

चाकसू (निस.) भारतीय जनता पार्टी की पुरे राज्य भर में परिवर्तन यात्रा का आगाज हो चुका है जो की राजस्थान की लगभग हर विधानसभा से होती हुई गुजरेगी और जयपुर पहुंचेगी।  इसी क्रम में सवाईमाधोपुर से शुरू हुई यात्रा 11 सितंबर को जयपुर देहात दक्षिण की चाकसू विधानसभा में पहुंचेगी। इसी को लेकर रविवार को जयपुर देहात दक्षिण की चाकसू विधान सभा में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया की राज्य सरकार के 4 साल के कार्यकाल में अपराध बेलगाम हो रहे है, महिलाएं असुरक्षित है तुस्टीकरण की राजनीति हो रही है किसान आत्महत्या कर रहे है भ्रष्टाचार चरम पर है कांफ़्रेस में उपस्थित जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर ने चाकसू विधानसभा के लोकल मुद्दों पर बातचीत की ओर यात्रा के मार्ग को लेकर जानकारी दी गई। जिलाध्यक्ष ने बताया की चाकसू की जनता में वर्तमान विधायक के प्रति गुस्सा और नाराजगी है और इस चाकसू की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। उन्होंने प्रेस वार्ता के माध्यम से आम जन को अधिक से अधिक संख्या में सभा में आकर परिवर्तन का संकल्प लेने का आह्वाहन कर निमत्रण दिया। इस 
प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी, जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर, परिवर्तन यात्रा जिला संयोजक रामानंद गुर्जर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।