महावीर सिंह मीना अंडर 19 राष्ट्रीय वुशु टीम के मैनेजर नियुक्त   जमवारामगढ़।

महावीर सिंह मीना अंडर 19 राष्ट्रीय वुशु टीम के मैनेजर नियुक्त   जमवारामगढ़।

 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरपुरा आंधी के शारीरिक शिक्षा अध्यापक महावीर सिंह मीना को अंडर 19 राष्ट्रीय स्कूली वुशु छात्र दल का मैनेजर नियुक्त किया गया है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 68वीं विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के तहत यह प्रतियोगिता 9 से 15 दिसंबर तक दिल्ली में होगी।    मीना इससे पहले 2 से 6 दिसंबर तक बीकानेर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जस्सूसर गेट में चयनित खिलाड़ियों को पूर्व प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद वे दिल्ली में राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में मैनेजर की भूमिका निभाएंगे।    गौरतलब है कि महावीर सिंह मीना ने 67वीं विद्यालयी प्रतियोगिता में भी झारखंड के रांची में राज्य टीम के मैनेजर के रूप में टीम को चैम्पियनशिप दिलाई थी। उनके प्रशिक्षण से कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान और जयपुर का मान बढ़ाया है।    मीना की नियुक्ति पर राजस्थान वुशु संघ के अध्यक्ष हीरानंद कटारिया, महासचिव ममता वर्मा, भारतीय वुशु टीम के कोच राजेश टेलर, सरपुरा विद्यालय के प्राचार्य और स्टाफ, सरपंच प्रतिनिधि मुकेश कुमार, जगदीश शर्मा, पप्पू लाल शर्मा और अन्य जनप्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त किया। क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने भी इसे गौरवपूर्ण क्षण बताया।